&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Accident: राजस्थान के जैसलमेर जिले में लाठी क्षेत्र के केरालिया गांव में स्थित डिस्कॉम कार्यालय पर एक दर्दनाक हादसा घटित हुआ, जहां डिस्कॉम कार्यालय में बिजली के अर्थिंग पोल में करंट प्रवाहित होने से वहां विचरण कर रही एक गाय व दो बकरियों के चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई.
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने डिस्कॉम कार्मिकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया. सूचना मिलने पर लाठी से पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा. पुलिस ने समझाईश करवाकर मामला शांत करवाया.
जानकारी के अनुसार केरालिया डिस्काम कार्यालय पर पिछले लम्बे समय से व्यवस्था बिगड़ी हुई है, यहां पर अर्थिंग सिस्टम भी पिछले लंबे समय से बिगड़ा हुआ है, जिससे आए दिन अर्थिंग के पोलों में करंट प्रवाहित होता रहता है, यहां विचरण कर रही एक गाय व दो बकरियां बिजली के पोलों की चपेट में आ गई.
हादसे में तीनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के सूचना मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर केरालिया गांव के सामाजिक कार्यकर्ता जेठूसिंह भाटी, सोमनाथ, बादल नाथ, दिलदार खां, मनोहर सिंह, दिपसिंह, बिरबल खां, मोदे खां, मेहबूब खान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे.
ग्रामीण ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए डिस्कॉम कार्यालय परिसर में खड़ा होकर विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग में पिछले लंबे समय से मेंटेनेंस नहीं होने के कारण व्यवस्थाएं बिगड़ी हुई हैं, यहां पर कार्यरत सरकारी कर्मचारी भी अपनी ड्यूटी से नदारद रहता है. साथ ही जिसको हम कार्यालय की चार दिवारी भी नहीं बनी हुई है.
ऐसे में डिस्कॉम कार्यालय के परिसर में पशु विचरण करते रहते हैं. उन्होंने बताया कि विभिन्न समस्याओं को लेकर कई बार बिजली विभाग के अधिकारी को अवगत कराया गया, लेकिन उनकी ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है. ऐसे में आए दिन इस प्रकार की घटना घटित होती रहती है.
ग्रामीणों ने बताया कि 5 दिन के अंदर बिजली विभाग का मेंटनेंस कार्य, दोषी बिजली विभाग के कर्मचारियों, बिजली विभाग की चारदीवारी सहित विभिन्न समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तो ग्रामीणों की ओर से उग्र आंदोलन किया जाएगा. केरालिया गांव में स्थित डिस्कॉम कार्यालय परिसर में हुए हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया.
सूचना मिलने पर लाठी थाने से सहायक उपनिरीक्षक किशनसिंह भाटी, इंद्राराम मेघवाल, प्रदीप कुमार, रमेश विश्नोई, गेनाराम, कैलाश चौधर सहित पुलिस जाप्ता घटनास्थल पर पहुंचा. पुलिस ने ग्रामीणों से समझाइश की जिसके बाद ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaisalmer Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!