जैसलमेर में भारतीय सेना ने दिखाया दमखम, हेलिबोर्न ऑपरेशन से दुश्मन के ठिकानों पर प्रहार

Jaisalmer News: भारत की पश्चिमी सीमा पर राजस्थान के जैसलमेर में बुधवार को इतिहास रच दिया गया. जब भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन त्रिशूल’ के तहत हेलिबोर्न ऑपरेशन चलाकर दुश्मन के ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया.

जैसलमेर में भारतीय सेना ने दिखाया दमखम, हेलिबोर्न ऑपरेशन से दुश्मन के ठिकानों पर प्रहार

Jaisalmer News: भारत की पश्चिमी सीमा पर राजस्थान के जैसलमेर में बुधवार को इतिहास रच दिया गया. जब भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन त्रिशूल’ के तहत हेलिबोर्न ऑपरेशन चलाकर दुश्मन के ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया. इस दौरान भारतीय वायुसेना, थलसेना और नौसेना तीनों सेनाओं ने मिलकर अखंड प्रहार अभियान के जरिए अपनी युद्ध क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया.

जैसलमेर जिले में भारतीय जवानों ने हेलिकॉप्टर से उतरकर दुश्मन के ठिकानों पर सटीक हमला कर दिया. ध्रुव, रूद्र, चेतक और चीता हेलिकॉप्टरों ने हवाई कवर देते हुए जवानों को दुश्मन के इलाके में उतारा. जवानों ने अचूक निशाना लगाकर दुश्मन के ठिकानों का खात्मा किया. इस ऑपरेशन ने भारतीय सेना की हेलिबोर्न स्ट्राइक क्षमता को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

‘ऑपरेशन त्रिशूल’ भारत का अब तक का सबसे बड़ा त्रि-सेना युद्धाभ्यास रहा, जो 13 दिनों तक चला. करीब 30,000 सैनिकों ने इसमें हिस्सा लिया. जैसलमेर में थल और वायुसेना ने जबकि गुजरात के कच्छ क्षेत्र में नौसेना ने युद्धाभ्यास किया. इस अभ्यास ने दिखाया कि भारत किसी भी मोर्चे पर पूरी तरह तैयार और आत्मनिर्भर है.

इस ऑपरेशन में DRDO और भारतीय निजी कंपनियों द्वारा विकसित ड्रोन, सेंसर, सैटेलाइट लिंक और सैन्य मशीनरी का उपयोग किया गया. हर यूनिट पर कमांड पोस्ट से रियल टाइम निगरानी रखी गई. ड्रोन और सैटेलाइट इमेजिंग से दुश्मन की हर हरकत पर नजर रखी गई. पूरी रणनीति नेटवर्क और सेंसर आधारित समन्वय से संचालित हुई, जिसमें एक गलती की भी गुंजाइश नहीं छोड़ी गई.

सेना अधिकारियों के अनुसार, पूरा अभियान एकदम सटीक और योजनाबद्ध तरीके से संपन्न किया गया. हर यूनिट ने अपनी भूमिका पूरी जिम्मेदारी से निभाई. ऑपरेशन त्रिशूल ने यह साबित कर दिया कि भारतीय सेनाएं आधुनिक तकनीक के साथ पूरी तरह एकजुट और सक्षम हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaisalmer Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news