Jaisalmer News: प्रत्येक माह की भांति इस बार भी दूज की पूर्व संध्या पर पुलिस प्रशासन व ग्राम पंचायत के सफाई कर्मचारियों की तरफ से संयुक्त रूप से विशेष रूप से सफाई अभियान चलाया गया.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Jaisalmer News: प्रत्येक माह की भांति इस बार भी दूज की पूर्व संध्या पर पुलिस प्रशासन व ग्राम पंचायत के सफाई कर्मचारियों की तरफ से संयुक्त रूप से विशेष रूप से सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें धार्मिक स्थल के संपूर्ण परिसर कि साफ सफाई की गई पुलिस उप अधीक्षक भवानी सिंह राठौर के द्वारा प्रति माह दूज की पूर्व संध्या पर राम सरोवर परचा बावड़ी झूला पालना मेला चौक सहित अन्य स्थानों कि पुलिस कर्मचारी व ग्राम पंचायत के कर्मचारियों के साथ संयुक्त रूप से सफाई अभियान चलाया जाता है.
सभी लोग मिलकर धार्मिक स्थल रामदेवरा को साफ सफाई करते हैं. वह यहां आने वाले पर्यटकों को भी धार्मिक स्थल की साफ सफाई रखने का संदेश भी देते हैं. इस अवसर पर रामदेवरा ग्राम विकास अधिकारी चौथाराम भील सहित पंचायत के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे पुलिस प्रशासन व ग्राम पंचायत की तरफ से संयुक्त रूप से चलाए गए इस अभियान का सकारात्मक असर भी देखने को मिल रहा है.
दूज पर जहां देश भर से लाखों लोग समाधि के दर्शन करने के लिए आते हैं, ऐसे में यहां का संपूर्ण परिसर साफ स्वच्छ देखकर श्रद्धांलुओं को काफी राहत मिलती है. यह अभियान पिछले 1 वर्ष से भी अधिक समय से प्रत्येक दूज की पूर्व संध्या पर चलाया जा रहा है. ग्राम वासी सहित पर्यटक भी धार्मिक स्थल रामदेवरा को साफ सुथरा बनाए रखने की अपनी तरफ से भरकास प्रयास करते नजर आते हैं.
वहीं दूसरे मामले में जैसलमेर जिले में भारत-पाक अन्र्तराष्ट्रीय सीमा पर तैनात BSF के द्वारा सीमान्त गांव बाहला में क्षेत्रीय मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल (BSF) जैसलमेर (उत्तर) के उप महानिरीक्षक योगेन्द्र सिंह राठौर के निर्देशन व कार्यवाहक कमांडेट इन्द्रेश कुमार यादव के नेतृत्व में "नशा उन्मुलन जागरुकता कार्यक्रम" का आयोजन किया गया.
इस कार्यक्रम का उद्देश्य सीमावर्ती ग्रामीणों में मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुकता फैलाना एवम समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रेरित करना था. इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के अधिकारियों एवम जवानों द्वारा ग्रामीणों को नशा न करने व इसके विरुद्ध समाज को एकजुट करने का संदेश दिया गया. कार्यक्रम के दौरान सीमा सुरक्षा बल द्वारा जन सहभागिता के माध्यम से नशे से बचाव, इसके सामाजिक व स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों की जानकारी दी गयी.
ग्रामीणों ने भी इस जागरुकता अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लिया एवं नशा मुक्त समाज के निमार्ण हेतु अपना संकल्प दोहराया. इसी क्रम में, बटालियन मुख्यालय पर भी एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें बटालियन चिकित्सा अधिकारी द्वारा मादक पदार्थों के लत, उसके कारण, प्रभाव और बचाव के उपायों पर प्रकाश डाला गया.
इस व्याख्यान में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों सहित उनके परिवारिक सदस्यों ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया. इस अवसर पर बटालियन के कार्यवाहक कमांडेट ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल न केवल देश की सीमाओं की सुरक्षा में संलग्न है, बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी अपनी जिम्मदारियों को निभा रही है. "नशा मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सीमा सुरक्षा बल (BSF) इस प्रकार के जागरुकता आयोजित करती रहेगी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंLatest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!