Jaisalmer News: सेना के ट्रक में अचानक लगी आग, ऊपर रखी हुई थी JCB मशीन

Jaisalmer News: राजस्थान के जैसलमेर शहर के विजय स्तंभ के पास सेना के ट्रक में अचानक आग लगी, जिससे अफरा-तफरी मच गई. सेना के इस ट्रक के ऊपर एक JCB मशीन रखी हुई थी.

Jaisalmer News: सेना के ट्रक में अचानक लगी आग, ऊपर रखी हुई थी JCB मशीन

Jaisalmer News: राजस्थान के जैसलमेर शहर के विजय स्तंभ के पास गुरुवार शाम करीब 4.30 बजे सेना के ट्रक में अचानक आग लगने की घटना से अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जानकारी के अनुसार, सेना के इस ट्रक के ऊपर एक JCB मशीन रखी हुई थी. ट्रक गुजरते समय JCB के ऊपरी हिस्से में लगे हिस्से का संपर्क ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों से हो गया. इसी दौरान शॉर्ट-सर्किट हुआ और देखते ही देखते आग भड़क उठी.

घटना के समय ट्रक में जवान मौजूद थे, लेकिन उन्हें आग लगने की जानकारी आसपास मौजूद लोगों ने दी. आग की लपटें उठती देख पास के नागरिक और होटल मेरियट का स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचा और ट्रक में लगी आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए. लोगों ने पानी और अग्निशामक सिलेंडर की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की.

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. लगभग 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया. समय रहते कार्रवाई होने से बड़ी दुर्घटना टल गई. फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, हालांकि ट्रक और JCB के कुछ हिस्से जलकर क्षतिग्रस्त हो गए.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

गौरतलब है कि यह इलाका पर्यटकों से भरा रहता है और विजय स्तंभ के आसपास लगातार आवाजाही रहती है. अचानक उठी लपटों को देखकर कुछ देर तक मौके पर हड़कंप मचा रहा. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए ट्रैफिक को अन्य मार्गों से डायवर्ट किया.

अधिकारियों के अनुसार, आग लगने का प्राथमिक कारण ओवरहेड बिजली तारों के संपर्क से हुआ शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है. घटना की जांच जारी है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaisalmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news