Jaisalmer: प्लॉट को लेकर खूनी संघर्ष, दो गुटों में पत्थर-लाठियों से हमला, एक की मौत, कई घायल

Jaisalmer News: राजस्थान के जैसलमेर में अमरसागर में जमीनी विवाद के चलते शुक्रवार रात दो गुटों के के बीच लाठी पत्थर चल गए. इस खूनी संघर्ष में एक की मौत हो गई. वहीं 3 लोग गंभीर घायल हो गए. मृतक का शव जहां जवाहिर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है. 

Jaisalmer: प्लॉट को लेकर खूनी संघर्ष, दो गुटों में पत्थर-लाठियों से हमला, एक की मौत, कई घायल
Image Credit: jaisalmer news

Jaisalmer News: जैसलमेर के अमरसागर में जमीनी विवाद के चलते शुक्रवार रात दो गुटों के के बीच लाठी पत्थर चल गए. इस खूनी संघर्ष में एक की मौत हो गई. वहीं 3 लोग गंभीर घायल हो गए. मृतक का शव जहां जवाहिर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है. वही तीन घायलों का चिकित्सालय में इलाज चल रहा है. सूचना मिलने पर एएसपी कैलाशदान जुगतावत के साथ ही पुलिस जाब्ता भी मौके पर पहुंचा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.


दरअसल, शुक्रवार रात करीब 8 बजे अमरसागर में UIT की सरकारी जमीन पर भोजराज (40) पुत्र खेताराम का कब्जा था. वहीं उसके पास नरेंद्र कुमार पंवार द्वारा भी पत्थर डलवाए गए. जिसकी जानकारी मिलने पर भोजराज मौके पर गया और वहां विवाद हो गया. विवाद की जानकारी मिलने पर भोजराज का भतीजा जीतेन्द्र परमार भी वहां पहुंच गया.

Add Zee News as a Preferred Source

मौके पर पत्थरों व लाठियों आदि से खूनी संघर्ष हो गया. खूनी संघर्ष में भोजराज माली के सिर में गंभीर चोट लगी और उसकी मौत हो गई. वहीं उसके भतीजे जीतेन्द्र के भी सिर में चोट आई. इस लाठी भाटा जंग में नरेंद्र, दीपक आदि के भी चोट लगी. जिसके बाद ग्रामीण घायलों को निजी गाड़ियों में लेकर जवाहिर हॉस्पिटल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने भोजराज पुत्र खेताराम को मृत घोषित कर दिया वहीं घायलों का इलाज शुरू किया. इस घटना में तीनों घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है.

मृतक भोजराज का शव जवाहिर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है. जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपर्द किया जाएगा. पुलिस ने हॉस्पिटल में भीड़ बढ़ते देख भारी जाब्ता तैनात किया. वहीं मामले को लेकर जांच की जा रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaisalmer Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव ज़ी राजस्थान न्यूज में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हैं. इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. करियर की शुरूआत इन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी. 8 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. इससे पहले Newstrack और ETV Bharat में भी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन, एडिटिंग और कंटेंट पैकेजिंग इनकी खासियत है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट पॉलिटिकल क्राइसिस और राजस्थान कोरोना क्राइसिस समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.