जैसलमेर में बीएसएफ की वर्दी में हुआ बड़ा बदलाव, नई डिजिटल पैटर्न वाली आरामदायक और मजबूत कॉम्बैट ड्रेस में दिखेंगे जवान

Jaisalmer News: देश की सीमा की रक्षा करने वाली पहली पंक्ति बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के जवानों की वर्दी अब बदली हुई नजर आएगी. अब यह बदलाव न केवल दिखने में नया होगा, बल्कि पहनने में अधिक आरामदायक होने वाला है.

जैसलमेर में बीएसएफ की वर्दी में हुआ बड़ा बदलाव, नई डिजिटल पैटर्न वाली आरामदायक और मजबूत कॉम्बैट ड्रेस में दिखेंगे जवान
Image Credit: Jaisalmer News

Jaisalmer News: देश की सीमा की रक्षा करने वाली पहली पंक्ति बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के जवानों की वर्दी अब बदली हुई नजर आएगी. अब यह बदलाव न केवल दिखने में नया होगा, बल्कि पहनने में अधिक आरामदायक और उपयोग में अधिक टिकाऊ भी है. बीएसएफ की यह नई वर्दी एक डिजिटल पैटर्न वाली कॉम्बैट ड्रेस होगी, जो जवानों की आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार की है.

यह ड्रेस तीन प्रमुख रंगों के संयोजन में होगी – 50% खाकी, 45% हरा, और 5% भूरा. इस रंग संयोजन का मकसद वर्दी को अधिक कैमोफ्लाज योग्य बनाई है. ताकि जवानों को सीमावर्ती क्षेत्रों में बेहतर छिपाव और सुरक्षा मिल सके. जहां पहले की बीएसएफ कॉम्बैट ड्रेस में 50% कॉटन और 50% पॉलिएस्टर का मिश्रण होता था, अब इसमें 80% कॉटन, 19% पॉलिएस्टर और 1% स्पैन्डेक्स का मिश्रण होगा.

Add Zee News as a Preferred Source

यह बदलाव वर्दी को अधिक मुलायम, सांस लेने योग्य (breathable) और लचीला बनाएगा, जिससे जवानों को दिन-रात के संचालन में अधिक सुविधा मिलेगी. इस बार वर्दी में डिजिटल प्रिंट तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह ड्रेस पहले से अधिक उन्नत और व्यावहारिक बन जाएगी. डिजिटल पैटर्न न केवल आंखों को भ्रमित कर दुश्मन से छिपने में मदद करेगा, बल्कि यह वर्दी लंबे समय तक अपने रंग और गुणवत्ता को भी बनाए रखेगी.

बीएसएफ के मुख्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अगले एक साल के भीतर पूरा बल नई वर्दी में नजर आएगा. जवानों के फीडबैक और कार्यक्षमता को देखते हुए इस डिजाइन को अंतिम रूप दिया गया है.

बीएसएफ सेक्टर नार्थ की डीआईजी योगेंद्र सिंह राठौड़ ने बातया कि यह वर्दी न केवल जवानों की कार्यक्षमता बढ़ाएगी, बल्कि उन्हें कठिन परिस्थितियों में अधिक सहूलियत भी देगी. विशेष रूप से गर्म और आर्द्र क्षेत्रों में यह कपड़ा ज्यादा टिकाऊ और आरामदायक साबित होंगी.

बीएसएफ की नई वर्दी बदलाव की दिशा में एक बड़ा कदम है. यह कदम न केवल सेना की आधुनिकता को दर्शाता है, बल्कि जवानों की सुरक्षा, सुविधा और मनोबल को भी मजबूती प्रदान करता है. आने वाले महीनों में जब यह ड्रेस पूरी तरह से लागू हो जाएगी, तो देश के सीमा प्रहरी एक नए और आधुनिक स्वरूप में नजर आएंगे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author