Jaisalmer News: राजस्थान के जैसलमेर में जंगली सुअरों के शिकार के लिए जमीन में छिपाया गया विस्फोटक एक ऊंट ने खा लिया, जिससे उसका जबड़ा फट गया.
Trending Photos

Jaisalmer News: राजस्थान के जैसलमेर में जंगली सुअरों के शिकार के लिए लोहटा गांव के पास जंगल में जमीन में छिपाया गया विस्फोटक चबाने से एक ऊंट का जबड़ा फट गया. लहूलुहान हालत में देखकर बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे.
ग्रामीणों ने घायल ऊंट का प्राथमिक उपचार करवाने के बाद भादरिया गौशाला में भर्ती करवाया है, जहां पर घायल ऊंट के देखने को उपचार किया जा रहा है. वहीं, घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और गोरक्षको में भारी रोष व्याप्त है. जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के लोहटा गांव के पास जंगल में अज्ञात लोगों की ओर से जंगली सुअरों को मारने के लिए विस्फोटक रख दिया था.
इस दौरान यहां विचरण कर रहे ऊंट ने विस्फोटक को खाना समझकर खा लिया. विस्फोट इतना ताकतवर था कि ऊंट का निचला जबड़ा और जीभ और ऊपर का जबड़ा भी आधा उड़ गया. ऐसी हालत में ऊंट तो चारा खा सकती है ना पानी की सकता है. घायलावस्था में ऊंट भटकता हुआ धोलिया गांव के पास पहुंचा.
इस दौरान चरवाहे ने ऊंट को इस हालत में देखकर वन्यजीव प्रेमी राधेश्याम विश्नोई को सूचना दी. सूचना मिलने वन्यजीव प्रेमी राधेश्याम विश्नोई, पशुप्रेमी धर्माराम, बगडू़राम सहित गौशाला के कार्मिक और ग्रामीण मौके पर पहुंचे. घायल ऊंट का प्राथमिक उपचार करने के भादरिया गौशाला में लेजाकर भर्ती किया, जहां पर घायल ऊंट की देखरेख और उपचार किया जा रहा है.
पढ़िए जैसलमेर की एक और खबर
Jaisalmer News: जैसलमेर जिले लाठी क्षेत्र के भादरिया सड़क मार्ग पर सड़क हादसे में घायल हुए भादरिया माता के श्रद्धालु को एक टैक्सी चालक द्वारा समय पर लाठी चिकित्सालय पहुंचाकर उसकी जान बचाई है. जानकारी के अनुसार, बाड़मेर जिले के कानोड़ गिड़ा निवासी केशाराम (50) वर्ष पुत्र मंगनाराम जाट अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर रविवार रात्रि को भादरिया राय माता मंदिर दर्शन करने के लिए आए हुए थे.
देर शाम को दर्शन करने के बाद पुनः मोटरसाइकिल पर सवार होकर भादरिया सड़क मार्ग से होते हुए अपने गांव की तरफ जा रहे थे. इस दौरान भादरिया सड़क मार्ग पर नलकूप संख्या 1 के पास मोटरसाइकिल के आगे अचानक सुअर आ गया. मोटरसाइकिल चालक द्वारा सूअर को बचाने का प्रयास किया. ऐसे में मोटरसाइकिल असंतुलित होकर सड़क से नीचे उतरते हुए तारबंदी में जाकर घुस गई.हादसे मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. वहीं, मोटरसाइकिल पर सवार केशाराम जाट गंभीर रूप से घायल हो गया.
इस दौरान यहां से गुजर रहे टैक्सी चालक शक्तिसिंह भाटी ने घायल को सड़क के किनारे गिरा हुआ देखकर तुरंत अपने टैक्सी में डालकर लाठी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए. जहां पर लाठी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर विशेष थानवी, नर्सिंग कर्मी सहीराम बिश्नोई ने उसका प्राथमिक उपचार किया.
घायल की गंभीर हालत को देखते हुए जोधपुर रेफर कर दिया, जहां पर घायल का उपचार जारी है. वहीं, सूचना मिलने पर लाठी पुलिस थाने से सहायक उपनिरीक्षक पदमचंद गोयल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की.