Jaisalmer News: जैसलमेर के सांकड़ा में रिन्यू सोलर प्लांट के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, रमेशदान की दर्दनाक मौत, संगतसिंह घायल. रमेशदान अपने पीछे 3 साल का बेटा, 6 माह की बेटी और बुजुर्ग माता-पिता छोड़ गया. पुलिस जांच में जुटी.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaisalmer News: सांकड़ा थाना क्षेत्र के भिनाजपूरा गांव में देर रात रिन्यू पावर कंपनी के प्लांट के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से रमेशदान की मौत हो गई, जबकि संगतसिंह चोचरा गंभीर रूप से घायल हो गया. रमेशदान, जो रिन्यू पावर कंपनी में काम करता था, का शव फलसुण्ड अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. घायल संगतसिंह को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जैसलमेर के सांकड़ा थाना क्षेत्र के खेलाणा गांव के पास एक रिन्यू सोलर प्लांट के गेट पर अज्ञात वाहन ने बाईक को टक्कर मारी जिसमें एक युवक रमेशदान निवासी आरंग की दर्दनाक मौत और एक सवार गंभीर घायल हो गया,सोलर कम्पनी में ड्यूटी के बाद प्लांट गेट से बाहर निकलते ही अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी.....मृतक के बुजुर्ग माता व पिता, पांच साल पूर्व शादी हुई थी जिसका तीन साल का लड़का है व एक छ माह की बेटी है वहीं चार बहनो का इकलौता भाई भी मृतक रमेशदान आरंग था.
घटना की जानकारी मिलते ही सांकड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंच एसएचओ राणसिंह सोढ़ा ने घटनास्थल का जायजा लेकर वाहन की तलाश तेज कर दी है. पुलिस ने मृतक के परिजनों से वार्ताकर उच्चधिकारियों को सूचना दी है वहीं सोलर कम्पनी गेट के आगे धरने पर पीड़ित व ग्रामीण बैठकर न्याय की गुहार लगा रहे है.
मृतक व घायल को मुआवजा राशि व पैंशन दिलाने सहित विभिन्न मांगो लेकर धरना दे रहे है दूसरी तरफ मृतक का फलसूंड़ अस्पताल मोर्चरी में शव रखवाया गया है. परिजन व धरने पर बैठे ग्रामीण मांगे नही पूरी होने तक शव का पोस्टमार्टम कराने पर राजी नही हो रहे है. एक गंभीर घायल का जोधपुर अस्पताल में उपचार चल रहा है वहीं सोलर प्लांट प्रशासन अभी तक धरना स्थल नही पहुंचने पर आमजन में भी आक्रोश देखने को मिल रहा है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Rajasthan Crime News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!