Jaisalmer News: जैसलमेर बॉर्डर पर एक युवक और एक नाबालिग लड़की के शव मिले हैं, जो 4-5 दिन पुराने बताए जा रहे हैं. इन शवों के पास से पाकिस्तानी सिम और आईडी कार्ड मिले हैं, जिससे यह संभावना जताई जा रही है कि दोनों पाकिस्तानी हो सकते हैं.
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Jaisalmer News: जैसलमेर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के रेतीले टीलों पर एक युवक और एक नाबालिग लड़की के शव मिले हैं. बताया जा रहा है कि ये शव 4-5 दिन पुराने हैं. इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और पुलिस जांच में जुट गई है.
भारतीय सीमा के साधेवाला इलाके में मिले शवों के पास से पाकिस्तानी सिम और आईडी कार्ड मिलने की सूचना है, जिससे यह संभावना जताई जा रही है कि लड़की और युवक पाकिस्तानी हो सकते हैं. आशंका है कि उन्होंने 4-5 दिन पहले बॉर्डर क्रॉस कर भारत की सीमा में प्रवेश किया होगा. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं और शवों की पहचान व घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही हैं.
पुलिस ने शवों को रामगढ़ अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा. जांच में यह कारण बताया जा रहा है कि दोनों की मौत प्यास से हुई हो सकती है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.
पुलिस और बीएसएफ मिलकर इस मामले की जांच कर रही है। शवों के पास से मिले पाकिस्तानी सिम और आईडी कार्ड के आधार पर सुरक्षा एजेंसियां और जैसलमेर पुलिस जांच में जुटी है। आसपास के गांवों में भी पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि दोनों कैसे भारत आए। संभावना जताई जा रही है कि वे या तो वीजा लेकर आए या फिर तारबंदी पार कर भारत में दाखिल हुए। एजेंसियां सभी पहलुओं पर जांच कर रही हैं.
खबर अपडेट की जा रही है...
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!