&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaisalmer News: हिंदू और मुसलमान के कौमी एकता के प्रतिक सामाजिक समरसता का संदेश देने वाले बाबा रामदेव जी के 641वें भादवा मेले का आज सुबह 3 बजे अभिषेक पूजा के पश्चात मंगला आरती के बाद मेले का विधिवत रूप से आगाज कर दिया गया. जैसलमेर पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे, एडीएम परसाराम, प्रधान भगवतसिंह तंवर, मेलाधिकारी लाखाराम चौधरी, एएसपी प्रवीण कुमार, पालिकाध्यक्ष मनीष पुरोहित, बीडीओ हनुमानराम, सहित अन्य की उपस्थिति में बाबा रामदेव मेले का विधिवत रूप से समाधि स्थल पर पूजा अर्चनाकर पश्चिमी राजस्थान के महाकुंभ का आगाज किया गया.
देश के अलग-अलग कोने से बाबा रामदेव के दूज के अवसर पर समाधि के दर्शन करने के लिए लाखों की संख्या में लोग रामदेवरा पहुंचे थे. सभी भक्तों को सुगमता पूर्वक दर्शन हो इसके लिए प्रशासन की तरफ से विशेष प्रबंध किए गए हैं. अभिषेक आरती के पश्चात पुलिस अधीक्षक, एडीएम, प्रधान, गादीपति राव भोमसिंह तंवर ने समाधि स्थल परिसर के आसपास कतार में खड़े लोगों से मिलकर उनसे बातचीत की. उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली.
उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिया कि भक्तों को दर्शन के दौरान किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए सभी माकुल प्रबंध किए जाएं. रात्रि के समय दर्शन करने की चाह लिए मुख्य प्रवेश द्वार से आरपी गोदाम तक करीब 5 किलोमीटर से अधिक लंबी कतार लगी रही, जो 20 साल बाद ऐसी भीड़ देखने को मिली है. ऐसे में कतार में खड़े लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो. इसके लिए पुलिस की तरफ से कड़े प्रबंध किए गए. वहीं सारी रात भक्त कतार में ही खड़े रहे.
कतार के दोनों तरफ दर्शनों की संख्या में पुलिस जवान तैनात किए गए थे. वहीं बीच कतार में कोई भी दुकानदार यात्रियों को नहीं घुसाए, इसको लेकर सीसीटीवी कैमरे से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है. दूज के अवसर पर बाबा रामदेव की समाधि केे दर्शन करने के लिए जैसे ही पट खुले, रामसापीर के नारे लगाते हुए लोग समाधि स्थल परिसर के अंदर घुसे एक अनुमान के अनुसार 5 लाख से अधिक लोग आज रामदेवरा में एकत्रित हुए. वह सभी भक्त बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन करने के लिए कतार में लग रहेगी.
भोग आरती के समय बाबा की समाधि पर स्वर्ण मुकुट स्थापित किया गया. इसके पश्चात जो लोग यहां पहुंचे समाधि के दोनों तरफ से बाबा की समाधि के दर्शन किए. दर्शन करने के पश्चात सभी भक्तों को सरोवर की तरफ बाहर निकल गया. विविधता में एकता वाला धार्मिक स्थल इन दिनों महानगरी का रूप धारण किए हुए नजर आया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jsaisalmer Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!