Jaisalmer News: बाबा रामदेव के मेला की 25 अगस्त से होगा आगाज, रामदेवरा में 3 गुना बढ़ने लगा यात्री भार

Jaisalmer News: राजस्थान में हिंदुओं और मुसलमानों के कौमी एकता के प्रतीक बाबा रामदेव का भादवा मेला विधिवत रूप से 25 अगस्त को शुरू हो रहा है. ऐसे में अधिकांश लोग चाहते हैं कि बाबा के जन्मोत्सव के दिन सभी लोग बाबा की समाधि के दर्शन करें. ऐसे में यात्री दबाव लगातार रामदेवरा में बढ़ता जा रहा है.

Jaisalmer News: बाबा रामदेव के मेला की 25 अगस्त से होगा आगाज, रामदेवरा में 3 गुना बढ़ने लगा यात्री भार
Image Credit: jaisalmer

Jaisalmer News: हिंदुओं और मुसलमानों के कौमी एकता के प्रतीक बाबा रामदेव का भादवा मेला विधिवत रूप से 25 अगस्त को शुरू हो रहा है. ऐसे में अधिकांश लोग चाहते हैं कि बाबा के जन्मोत्सव के दिन सभी लोग बाबा की समाधि के दर्शन करें. ऐसे में यात्री दबाव लगातार रामदेवरा में बढ़ता जा रहा है.


मुख्य सड़क मार्ग सहित विभिन्न स्थानों पर लगातार पदयात्रा करते हुए लाखों की संख्या में लोग रामदेवरा पहुंच रहे हैं. इसके अलावा रेलगाड़ी परिवहन निगम की बस निजी साधन मोटरसाइकिल साइकिल सहित अन्य संसाधनों से लोग लगातार रामदेवरा पहुंच रहे हैं. शनिवार के दिन मुख्य सड़क मार्ग पर यात्री दबाव लगातार बढ़ता दिखाई दिया भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन का अतिरिक्त जाबता रामदेवरा पहुंच चुका है वह उन्होंने अलग-अलग स्थान पर अपना दायित्व संभालना शुरू कर दिया है.

Add Zee News as a Preferred Source

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार पुलिस उप अधीक्षक भवानी सिंह मेला अधिकारी लाखाराम सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी व्यवस्थाओं को बेहतर से बेहतर करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं.

रामसरोवर तालाब के आसपास भी यात्री दबाव बढ़ गया है. धर्मशाला और खुले स्थानों के आसपास भी यात्रियों ने अपना पड़ाव डाल रखा है. पिछले 15 दिनों से लगातार दर्शन करने के लिए लोग उमड रहे हैं. ऐसे में ढाई से तीन लाख लोग प्रतिदिन बाबा की समाधि के दर्शन कर रहे हैं. समाधि समिति की तरफ से भी सभी भक्तों को सुगमतापूर्वक दर्शन हो, इसके लिए विशेष कारगर प्रयास किए गए हैं.

जैसे-जैसे बाबा रामदेव भादवा मेला का विधिवत आगाज होने का समय नजदीक आ रहा है, लोग यहां भारी संख्या मे पहुंच रहे हैं, जो लोग यहां पहुंच चुके हैं. वह लोग अब बाबा की दूज के दर्शन करके ही जाना पसंद कर रहे हैं. ऐसे में लगातार तीन दिनों का यात्री भार एक जगह रुक जाने से धार्मिक नगरी रामदेवरा महानगरी का रूप धारण किए हुए नजर आ रहा है. बाबा रामदेव समाधि समिति की तरफ से भी समाधि स्थल को 23 घंटे खुला रखकर सभी भक्तों को दर्शन करवाने का प्रयास किया जा रहा है.

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव ज़ी राजस्थान न्यूज में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हैं. इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. करियर की शुरूआत इन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी. 8 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. इससे पहले Newstrack और ETV Bharat में भी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन, एडिटिंग और कंटेंट पैकेजिंग इनकी खासियत है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट पॉलिटिकल क्राइसिस और राजस्थान कोरोना क्राइसिस समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो