Trending Photos

Rajasthan News: मां की ममता के आगे कुछ नहीं टिकता, फिर चाहे वह इंसान का बच्चा हो पशु का बच्चा.मां की ममता के बिना सब कुछ सूना है और दूध पीते बच्चे का मां से बिछड़ जाना कितना दर्द भरा होता ह. संवेदनाओं से भरा एक नजारा क्षेत्र के रासला-दवड़ा सड़क पर देखने को मिला.
जब एक ऊंटनी के बच्चे कि अज्ञात वाहन कि चपेट में आने से मौत हो गई. जिसके दो दिन तक मां मृत बच्चे के इर्द-गिर्द चक्कर लगाती रही और उसकी आंखों से आंसू टपकते रहे. यह देख हर किसी भी आंखें नम हो गई.
दरअसल, जैसलमेर जिले में पाकिस्तान से लगती सीमा के नजदीक दवाडा रासला गांव का क्षेत्र है. यहां पर कई किलोमीटर तक सुनसान भूमि हैं. जहां पर इंसान को यदा कदा ही देखा जाता है.
यह आबादी क्षेत्र से कोसों दूर है और यहां यदा कदा ऊंट ही दिखते हैं. कभी कभार ऊंटों के साथ चरवाहे भी नजर आ जाते हैं. इसी गांव के सड़क मार्ग पर एक मामला बेहद ईमोशनल करने वाला है.
जानकारी के अनुसार, रासला से दवाड़ा गांव जाने वाले सड़क मार्ग को दो दिन पहले एक ऊंटनी व उसका बच्चा सड़क मार्ग को पार कर रहे थे. इस दौरान यहां से गुजर रहे तेज रफ्तार से अज्ञात वाहन बछड़े को अपनी चपेट में ले लिया.
जिससे ऊंटनी के बच्चे कि मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद से ऊंटनी लगातार दो दिनों तक अपने मृत बछड़े के आसपास घूमती रही और उसकी आंखों से आंसू बहते रहे.