Jaisalmer News: पाकिस्तान को सूचना देने के शक में DRDO गेस्ट हाउस का मैनेजर गिरफ्तार

Jaisalmer News: राजस्थान के जैसलमेर के चांधन गांव से संदिग्ध जासूसी के आरोप में सुरक्षा एजेंसियों ने डीआरडीओ गेस्ट हाउस के मैनेज़र को डिटेन करने का मामले में अपडेट आया है. आरोपी महेंद्रप्रसाद निवासी अल्मोड़ा उत्तराखंड, 2008 से चांधन डीआरडीओ गेस्ट हाउस में है मैनेजर के पद पर तैनात है. उस पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का गंभीर के शक में डिटेन किया गया है. गेस्ट हाउस में सैन्य परीक्षण से जुड़े अफसर और वैज्ञानिक रुकते हैं, आरोपी पर  इन अधिकारियों की जानकारी सीमा पार भेजने का आरोप है.

Jaisalmer News: पाकिस्तान को सूचना देने के शक में DRDO गेस्ट हाउस का मैनेजर गिरफ्तार
Image Credit: Jaisalmer News

Jaisalmer News: देश की सुरक्षा को जहां सरहद के रखवाले चौकस हैं, वहीं देश की आंतरिक सुरक्षा में सेंधमारी को लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर हैं, जिसके चलते दुश्मन देश को देश की सुरक्षा की जानकारी देने वालों पर दबिश दी जा रही है.

इसके चलते जैसलमेर में बीती रात सुरक्षा एजेंसियों ने पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज के चान्दन में बने DRDO के गेस्ट हाउस के मैनेजर को देश की खुफिया जानकारियां पाकिस्तान को साझा करने के शक में पकड़ा गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

दरअसल DRDO चांधन स्थित गेस्ट हाउस में महेंद्र प्रसाद मैनेजर के पद पर बीते लंबे समय से कार्यरत था. महेंद्र प्रसाद पुत्र चैनी राम, अल्मोड़ा, उत्तराखंड का निवासी है. बीती रात सुरक्षा एजेंसियों ने महेंद्र प्रसाद को पकड़ा और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि महेंद्र प्रसाद को मंगलवार को JIC (जॉइंट इंटेरोगेशन कमिटी) को सौंपा जाएगा. जहां जिले में तैनात सभी सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी उससे कड़ी पूछताछ करेंगे.

2008 से महेंद्र प्रसाद डीआरडीओ में करता था काम
महेन्द्र साल 2008 से मैनेजर के तौर पर DRDO के गेस्ट हाउस में कार्यरत था. फील्ड फायरिंग रेंज में सेना और DRDO के कई बड़े अधिकारी युद्धाभ्यास, हथियारों के परिक्षण आदि के लिए आते रहते हैं. ऐसे में महेंद्र प्रसाद पर इनकी जानकारियां पाकिस्तान को मोबाइल फ़ोन द्वारा साझा करने के आरोप है.

महेंद्र के मोबाइल फोन पर पाकिस्तान से कॉल आने आदि की जानकारी मिलने पर उसको सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पकड़ा गया है. अब उसके मोबाइल फोन को खंगाल कर उससे पूछताछ कर पाकिस्तान से कनेक्शन को लेकर पड़ताल की जा रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaisalmer Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव ज़ी राजस्थान न्यूज में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हैं. इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. करियर की शुरूआत इन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी. 8 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. इससे पहले Newstrack और ETV Bharat में भी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन, एडिटिंग और कंटेंट पैकेजिंग इनकी खासियत है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट पॉलिटिकल क्राइसिस और राजस्थान कोरोना क्राइसिस समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.