&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaisalmer News: आगामी स्वतंत्रता दिवस को लेकर बीएसएफ 11 अगस्त से बॉर्डर पर ज्यादा अलर्ट हो जाएगी. 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए सीमा पर हाई अलर्ट कर ऑपरेशन अलर्ट चलाया जाएगा, जिसके चलते सीमा सुरक्षा बल आगामी 17 अगस्त तक सीमा पर मुस्तैद रहेगा और सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त होंगे ताकि परिंदा भी पर नहीं मार सके.
बीएसएफ DIG योगेंद्र सिंह राठौड़ ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह ऑपरेशन 11 अगस्त से 17 अगस्त तक जारी रहेगा. इसके तहत बॉर्डर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे. 15 अगस्त को देखते हुए यह ऑपरेशन चलाया जा रहा है. हालांकि बीएसएफ पूरे साल तारबंदी पर मुस्तैद रहती है. लेकिन इन दिनों निगरानी कड़ी रहेगी. इस ऑपरेशन अलर्ट के दौरान सारा मैनपॉवर बॉर्डर पर रहेगा. यहां तक कि बीएसएफ के अधिकारी भी सरहद पर ही तैनात रहेंगे.
कमांडेंट का हेडक्वार्टर सीमा पर रहेगा और वे अलर्ट के दौरान वहीं मौजूद रहेंगे. ऑपरेशन अलर्ट के दौरान बीएसएफ पूरी तरह से बॉर्डर पर तैनात रहेगी. बीएसएफ इस दौरान भारतीय खुफिया एजेंसियों से कोर्डिनेशन में रहेगी. किसी भी तरह के इनपुट पर बीएसएफ सजग रहेगी और दिन-रात बीएसएफ के निगेहबान तारबंदी पर पहरा देंगे.
ऑपरेशन अलर्ट के मुख्य पॉइंट
सीमा पर कड़ी निगरानी: बीएसएफ के जवान और अधिकारी सीमा पर 24 घंटे निगरानी रखेंगे. गश्त और पेट्रोलिंग में बढ़ोतरी: सीमा पर गश्त और पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी, जिसमें ऊंटों का भी उपयोग किया जाएगा. संवेदनशील क्षेत्रों में जवानों की तैनातीः सीमा के संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त जवानों की तैनाती की जाएगी. आधुनिक उपकरणों का उपयोगः घुसपैठ को रोकने के लिए आधुनिक उपकरणों का उपयोग किया जाएगा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaisalmer Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!