Jaisalmer News: दुकानदारों के लिए पुलिस की सख्त चेतावनी, दुकानदारों को सख्त हिदायत देते हुए कहा, न करेंअतिक्रमण और लपकागिरी

Jaisalmer News: बाबा रामदेव मेले की तैयारियां जोरों पर! पुलिस ने दुकानदारों को दी सख्त हिदायत, मेला क्षेत्र में न करें लपकागिरी और अतिक्रमण। पुलिस अधीक्षक ने की बैठक में की व्यवस्था दुरुस्त रखने की अपील.

Jaisalmer News: दुकानदारों के लिए पुलिस की सख्त चेतावनी, दुकानदारों को सख्त हिदायत देते हुए कहा, न करेंअतिक्रमण और लपकागिरी
Image Credit: Jaisalmer News

Jaisalmer News: पश्चिमी राजस्थान का महाकुंभ कहा जाने वाला बाबा रामदेव का मेला शुरू होने वाला है ऐसे में यहां की व्यवस्थाएं दुरुस्त रहे इसको लेकर पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है इस संबंध में पुलिस थाना पुराना परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें समस्त दुकानदारों से पुलिस उप अधीक्षक भवानी सिंह ने समझाइश करते हुए कहा कि मेला क्षेत्र मे प्रसाद की दुकान चलाने वाले कहीं भी किसी प्रकार की कोई लपका गिरी नहीं करें.

यात्रियों को जबरन प्रसाद देने के लिए दबाव नहीं बनाए उन्हें परेशान नहीं करें इस संबंध में अगर उनके पास में कोई शिकायत आती है, तो पुलिस की तरफ से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पिछले दिनों विशेष अभियान चला कर अतिक्रमण हटाए गए थे. कुछ दुकानदार सड़क पर पुन अपना सामान रखना शुरू कर रहे हैं. यह अच्छी बात नहीं है, मेले में आवागमन सुगमता पूर्वक रहे इसके लिए सड़कों का चौड़ा होना आवश्यक है.

Add Zee News as a Preferred Source

अगर किसी प्रकार दुकानदार द्वारा सड़क पर अतिक्रमण किया जाता है तो उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी पुलिस व व्यापारियों के सहयोग से मेला शांतिपूर्वक संपन्न हो इसको लेकर विस्तार से चर्चा की गई इस अवसर पर करीब तीन दर्जन से अधिक व्यापारी भी उपस्थित रहे.

उन्होंने अपनी समस्याएं रखी जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस भी किसी क़ो बेवजह परेशान नहीं करेगी मेले क़ो सभी के सहयोग से शांतिपूर्वक संपन्न करवाने का प्रयास किया जाएगा जो भी दुकानदार बीच कतार में पैसे लेकर यात्रियों को घुसाएगा उनके खिलाफ पुलिस इस बार एक्शन मोड में त्वरित कार्रवाई करेगी.

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं