Jaisalmer News: रामदेवरा पहुंचे Rajasthan High Court के मुख्य न्यायाधीश, की देश में खुशहाली की कामना

Jaisalmer News: राजस्थान में जैसलमेर के पहली बार रामदेवरा पहुंचने पर बाबा रामदेव समाधि समिति पदाधिकारियों की तरफ से समाधि स्थल परिसर कचहरी में उनका विशेष रूप से साफा माला सोल वह बाबा रामदेव की प्रतिमा चिन्ह भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया गया. इस अवसर पर बाबा रामदेव वंशज गादी पति राव भोम सिंह तवर ने स्वागत किया. साथ ही कई पदाधिकारी भी उपस्थित रहे.

Jaisalmer News: रामदेवरा पहुंचे Rajasthan High Court के मुख्य न्यायाधीश, की देश में खुशहाली की कामना
Image Credit: jaisalmer newsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Jaisalmer News: राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के आर श्री राम शुक्रवार की शाम रामदेवरा पहुंचे. उन्होंने बाबा रामदेव समाधि के सह परिवार दर्शन कर देश में खुशहाली की कामना को लेकर विशेष रूप से पूजा अर्चना की.

इस अवसर पर उन्होंने बाबा की समाधि पर मखमली चादर, काजू, बादाम, अखरोट, मिश्री, बतासा का प्रसाद चढ़ाया. मंदिर सह व्यवस्थापक अरुण छंगानी ने उन्हें विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करवाई. मुख्य न्यायाधीश करीब 15 मिनट तक समाधि स्थल के अंदर रहे. उन्होंने बाबा की समाधि के दर्शन किए.

Add Zee News as a Preferred Source

पहली बार रामदेवरा पहुंचने पर बाबा रामदेव समाधि समिति पदाधिकारियों की तरफ से समाधि स्थल परिसर कचहरी में उनका विशेष रूप से साफा माला सोल वह बाबा रामदेव की प्रतिमा चिन्ह भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया गया. इस अवसर पर बाबा रामदेव वंशज गादी पति राव भोम सिंह तवर ने स्वागत किया. साथ ही कई पदाधिकारी भी उपस्थित रहे.

उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यहां पर जो अपनापन मान सम्मान मिला है, वह हमेशा उसे याद रखेंगे. बाबा रामदेव का कितना बड़ा और भारी पर्चा है. लाखों लोग यहां दर्शन करने आ रहे हैं. लंबी-लंबी कतारे लगी हुई है यहां की व्यवस्थाएं बहुत ही शानदार हैं. सभी लोग दर्शन कर रहे हैं. इसके लिए यहां की पूरी टीम को उन्होंने धन्यवाद दिया. सुरक्षा को देखते हुए पुलिस का यहां पर पुख्ता प्रबंध किया गया था. उन्होंने बाबा रामदेव के जीवन इतिहास से संबंधित जानकारी ली.


पढ़ें जैसलमेर की एक और खबर
Jaisalmer News : रामदेवरा में लगने वाला है नेत्र कुंभ, आखों की जांच के साथ चश्मा मिलेगा फ्री
Jaisalmer News : जैसलमेर के रामदेवरा में देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं के आंखों के निशुल्क जांच की जाएगी. और उन्हें निशुल्क चश्मा का वितरण किया जाएगा. इसको लेकर पिछले 1 महीने से भी अधिक समय से इसकी तैयारियां की जा रही थी .तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई है.

31 जुलाई को प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दोपहर पश्चात रामदेवरा पहुंचकर नेत्र कुंभ महाशिविर का विधिवत रूप से आगाज करेंगे. इसको लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और सक्षम के कार्यकर्ता युद्ध स्तर पर तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं.

प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रामदेवरा पहुंचेंगे और जन जन के आराध्य देवता बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन लाभ लेंगे. वह इसके पश्चात पोखरण रोड पर बने नेत्र कुम्भ महाशीविर के विभिन्न वार्डों का अवलोकन करेंगे. वह जनता को संबोधित भी करेंगे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaisalmer Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More