&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaisalmer News: शहर के मध्य स्थित गोल्डन स्पा सेंटर पर मंलगवार दोपहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्पा मैनेजर राजेश सैनी और एक महिला को पीटा एक्ट के तहत गिरफ्तार किया. कोतवाली थाना प्रभारी सुरजाराम और सीओ सिटी रूप सिंह इंदा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्पा में अचानक दबिश दी. मौके से 3 लाख 14 हजार रुपए नकद बरामद किए गए हैं.
पुलिस को बीते दिनों से स्पा में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी. मुखबिर से पुख्ता जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दोपहर बाद कार्रवाई की, जो करीब 5 घंटे चली. तलाशी के दौरान स्पा सेंटर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई.
देह व्यापार की गतिविधियों की पुष्टि, मैनेजर और महिला गिरफ्तार
सीओ सिटी रूप सिंह इंदा ने बताया कि स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियों की सूचना लगातार मिल रही थी. सूचना सत्यापित होने पर यह कार्रवाई की गई.
उन्होंने कहा कि शहर में किसी भी प्रकार की अनैतिक व अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी.
पुलिस के अनुसार, स्पा में देह व्यापार चलने की पुष्टि हुई है. तीन युवतियां भी मिलीं, लेकिन प्रारंभिक जांच में निर्दोष पाई गईं.
दबिश के समय स्पा में तीन अन्य युवतियां भी मौजूद थीं. प्रारंभिक पूछताछ में वे किसी अवैध गतिविधि में शामिल नहीं पाई गईं. मामले में स्पा संचालक प्रमोद निवासी अजमेर को भी पुलिस ने नामजद किया है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaisalmer Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!