&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Ramdevra Mela 2025: राजस्थान के जैसलमेर जिले में रामदेवरा मेला 2025 अपने पूरे परवान पर चल रहा है. ऐसे में प्रशासन के द्वारा मेला चौक में लगी दुकानों के आगे दुकानदारों द्वारा लगाए गए छाया के लिए कनात को प्रशासन ने पिछले दिनों खुलवा दिया था.
ऐसे में इन दिनों में तापमान 40 से 45 डिग्री के करीब है. बाबा की समाधि के दर्शन करके लोग नंगे पांव मंदिर से बाहर निकलते हैं, उसके पश्चात मुख्य सड़क पर चलते हुए अपने गंतव्य स्थान की तरफ प्रस्थान करते हैं.
यह भी पढ़ें- राजस्थान में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, इन जिलों में 17 से 21 अगस्त तक रेड और येलो अलर्ट
ऐसे में बीच रास्ते में कहीं भी छाया उपलब्ध नहीं होने कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस संबंध में दुकानदारों में काफी रोष व्याप्त है कि सड़क के ऊंचाई के ऊपर उनके द्वारा छाया के लिए कनात लगाए गए थे, ताकि नीचे छाया रहे लोग आराम से खड़े रह सकें, चल सकें.
लेकिन प्रशासन के द्वारा इस बार जबरन उन सभी को खुलवा दिया गया. ऐसे में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चिलचिलाती धूप में लोगों को परेशानी हो रही है. ऐसे में पर्चा बावड़ी के पास एक मेला चौक को तेज धूप में चक्कर आने से महिला बेहोश हो गई, जिसे 108 में डालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.
दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें कनात लगाने की अनुमति दी जाए, ताकि मुख्य सड़क पर दुकान के आगे कुछ छाए रहे. जिसमें लोगों को राहत मिल सके. नंगे पांव तेज धूप में चलने से लोगों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaisalmer Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!