Ramdevra: देवस्थान मंत्री जोरा राम कुमावत ने किए बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन

Ramdevra: राजस्थान के देवस्थान, गोपालन और पशुपालन मंत्री जोरा राम कुमावत शनिवार शाम रामदेवरा पहुंचे. उन्होंने बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन कर प्रदेश की समृद्धि की कामना की. 

Ramdevra: देवस्थान मंत्री जोरा राम कुमावत ने किए बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन
Image Credit: Jaisalmer NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Ramdevra, Jaisalmer News: देवस्थान गोपालन और पशुपालन मंत्री जोरा राम कुमावत एक दिवसीय यात्रा पर शनिवार के शाम को रामदेवरा पहुंचे. उन्होंने जन-जन के आराध्य देवता बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन कर प्रदेश में खुशहाली की कामना को लेकर विशेष रूप से पूजा अर्चना की.

इन दिनों पश्चिमी राजस्थान का महाकुंभ कहा जाने वाला बाबा रामदेव का भादवा मेला चल रहा है. ऐसे में बाबा रामदेव समाधि समिति की तरफ से दूर-दराज स्थान से आने वाले भक्तों के लिए जो व्यवस्था की गई है, उस व्यवस्था की कतार में खड़े लोगों से जानकारी ली. सभी लोगों को सुगमतापूर्वक डेढ़ से 2 घंटे में दर्शन हो रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

यात्रियों के लिए छाया, पानी और एयर कुलिंग सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध होने से उन्हें कोई परेशानी नहीं हो रही है. इसके लिए उन्होंने समाधि समिति पदाधिकारीयों का धन्यवाद प्रदान किया. बाबा की समाधि के दर्शन करने के पश्चात समाधि समिति कार्यालय में समाधि समिति पदाधिकारीयों की तरफ से उनका साफा माला और शाल पहनाकर अभिनंदन और स्वागत किया गया.

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने विशेष कर सीमांत जिले जैसलमेर बाड़मेर में पशुओं की जो दयनीय स्थिति हो रही है, उसके लिए किसी प्रकार का कोई ठोस कार्य नहीं किया.

भाजपा की सरकार आने के पश्चात विशेष कर पशुपालन के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की गई हैं, जिसका लाभ अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों को मिले, इसके प्रयास किया जा रहे हैं. आज बाबा की समाधि के दर्शन करने का लाभ मिला, बहुत अच्छा लगा, यहां की व्यवस्था भक्तों के साथ बातचीत करके सुखद अनुभव प्राप्त हुआ.

पिछले दिनों उच्च न्यायालय की तरफ से जो एस आई की भर्ती को रद्द कर दिया गया था. वह पूर्ण रूप से न्याय संगत है, जिन लोगों ने चीटिंग करके इस पद पर नौकरी प्राप्त कर ली थी, उसमें कौन सही है, कौन गलत है, इसको परखना बहुत मुश्किल था इसलिए उच्च न्यायालय ने जो निर्णय दिया है सोच समझ कर दिया है. उनके निर्णय के हम सभी पालन करते हैं, जो भी इस परीक्षा में सम्मिलित हुए थे. वे छात्र पुन इस प्रतिस्पर्धा परीक्षा की तैयारी करें और इसमें चयन होने के लिए प्रयास करें.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaisalmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More