देश द्रोही हनीफ खान की कोर्ट में पेशी, ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी किया था लीक!

Rajasthan News: देश के साथ गद्दारी करने वाले जासूस लगातार राजस्थान में एक्सपोज हो रहे हैं. अब सीमा पर आईएसआई का नया जासूस हनीफ खान गिरफ्तार हुआ है, जो भारतीय सेना की जासूसी कर रहा था.

देश द्रोही हनीफ खान की कोर्ट में पेशी, ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी किया था लीक!
Image Credit: Hanif KhanSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Rajasthan News: देश के साथ गद्दारी करने वाले जासूस लगातार राजस्थान में एक्सपोज हो रहे हैं. अब सीमा पर आईएसआई का नया जासूस हनीफ खान गिरफ्तार हुआ है, जो भारतीय सेना की जासूसी कर रहा था. गिरफ्तार जासूस हनीफ ने ऑपरेशन सिंदूर की भी जानकारी पाकिस्तान हैंडलर्स को भेजी थी. इस साल जासूसी के आरोप में अब तक जैसलमेर से चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं.

राजस्थान की सीआईडी इंटेलिजेंस ने एक बड़ी कार्रवाई में जैसलमेर से एक जासूस हनीफ खान को गिरफ्तार किया है. यह व्यक्ति पैसों के लालच में पाकिस्तानी खूफिया एजेंसी आईएसआई के लिए भारतीय सेना से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं भेज रहा था.

Add Zee News as a Preferred Source

सीआईडी इंटेलिजेंस राजस्थान की टीम राजस्थान में जासूसी गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही थी. इसी दौरान टीम को हनीफ खान की गतिविधियां संदिग्ध लगीं. जांच में सामने आया कि हनीफ सोशल मीडिया के जरिए लगातार पाकिस्तानी खूफिया एजेंसी के संपर्क में था.

हनीफ खान भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास बहला गांव का रहने वाला है, जिससे उसका सीमावर्ती क्षेत्रों मोहनगढ़, घड़साना और अन्य में आसानी से आना-जाना था. पूछताछ में पता चला कि वह महत्वपूर्ण सैन्य संस्थानों और सेना के मूवमेंट की जानकारी रखता था.

यहां तक कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी वह पाकिस्तानी हैंडलर से संपर्क में था और सेना के मूवमेंट्स की जानकारी साझा कर रहा था. केंद्रीय पूछताछ केंद्र जयपुर पर एजेंसियों द्वारा पूछताछ और मोबाइल तकनीकी जांच में यह भी साबित हुआ कि हनीफ पैसों के बदले सेना की सामरिक जानकारी आईएसआई को दे रहा था.

इन गंभीर आरोपों के पुख्ता सबूत मिलने के बाद सीआईडी इंटेलिजेंस ने राजकीय गुप्त बात अधिनियम 1923 के तहत मामला दर्ज कर हनीफ खान को गिरफ्तार कर लिया और उसे कोर्ट में पेश कर चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया गया है.

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More