जैसलमेर वार म्यूजियम का दीया कुमारी ने किया दौरा, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Jaisalmer News: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी तीन दिवसीय दौरे पर आज स्वर्णनगरी जैसलमेर के प्रसिद्ध वार म्यूज़ियम पहुंचीं. उन्होंने भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान की अमर गाथाओं को सहेज कर रखे गए संग्रह का अवलोकन किया.

जैसलमेर वार म्यूजियम का दीया कुमारी ने किया दौरा, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Image Credit: Jaisalmer NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Jaisalmer News: राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी तीन दिवसीय दौरे पर आज स्वर्णनगरी जैसलमेर के प्रसिद्ध वार म्यूज़ियम पहुंचीं. उन्होंने भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान की अमर गाथाओं को सहेज कर रखे गए संग्रह का अवलोकन किया और शहीदों की स्मृति को नमन किया.

जैसलमेर-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जैसलमेर वार म्यूज़ियम का निर्माण 1971 के भारत-पाक युद्ध में लोंगेवाला की ऐतिहासिक लड़ाई की याद में किया गया था. यह म्यूज़ियम देश के उन जांबाज़ सैनिकों की अमर यादगार है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी.

Add Zee News as a Preferred Source

दीया कुमारी ने जैसलमेर वार म्यूजियम के विजिट के दौरान संग्रहालय में स्थापित महावीर चक्र से सम्मानित ब्रिगेडियर भवानी सिंह के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि इनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है. अपने दौरे के दौरान दीया कुमारी ने म्यूज़ियम के दोनों प्रमुख सेक्शन- लोंगेवाला हॉल और इंडियन आर्मी हॉल का अवलोकन किया.

उन्होंने 1971 भारत-पाक युद्ध की लोंगेवाला लड़ाई से जुड़ी तस्वीरें, दस्तावेज़ और युद्ध सामग्री देखी और कहा कि इसने भारतीय सेना की वीरता को अमर कर दिया है. वहीं इंडियन आर्मी हॉल में सेना के इतिहास, पराक्रम और परंपराओं से जुड़े दुर्लभ संग्रह का निरीक्षण कर उन्होंने उसकी सराहना की. म्यूज़ियम की शान 108 फीट ऊंचा तिरंगा और श्रद्धांजलि स्थल भी है, जहां वीर सैनिकों के नाम अंकित हैं और हर आगंतुक उन्हें नमन करता है.

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने ऑडियो-विजुअल रूम जहां भारतीय सेना की डॉक्यूमेंट्री और वेपन डिस्प्ले हॉल में विभिन्न युद्धों में भारतीय सेना द्वारा इस्तेमाल किए गए हथियार, तोपें, मशीनगन, राइफलें और सैन्य उपकरण देखें. उन्होंने अधिकारियों से बातचीत करते हुए कहा कि इस म्यूज़ियम को और समृद्ध करने और पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करने व आकर्षक बनाने के लिए संबंधी सुझाव भी साझा किए.

दीया कुमारी ने कहा कि जैसलमेर वार म्यूज़ियम केवल एक भवन या संग्रहालय नहीं, बल्कि भारतीय सेना की गाथाओं, साहस और बलिदान का जीवंत प्रतीक है और नई पीढ़ी को सेना की असली ताकत और राष्ट्रभक्ति के जज़्बे से परिचित कराने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है. इस अवसर पर दीया कुमारी ने सेना अधिकारियों से संवाद किया और म्यूज़ियम को पर्यटकों के लिए और आकर्षक बनाने संबंधी सुझाव भी साझा किए.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaisalmer Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More