भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकान्त ने किया भारत–पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा का दौरा, तनोट माता के किए दर्शन

Rajasthan News: मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने जैसलमेर में भारत–पाकिस्तान सीमा का दौरा कर तनोट माता मंदिर पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और सीमा चौकी का निरीक्षण कर जवानों से बातचीत की. उनके दौरे से सीमा पर तैनात जवानों का मनोबल बढ़ा.

भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकान्त ने किया भारत–पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा का दौरा, तनोट माता के किए दर्शन

Jaisalmer News: भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकान्त ने अपने दो दिवसीय जैसलमेर प्रवास के दौरान आज भारत–पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा का दौरा किया. इस अवसर पर उनके तनोट पहुंचने पर सीमा सुरक्षा बल के आईजी एस. एल. गर्ग ने उनका स्वागत किया.

माता मंदिर परिसर में विजय स्तंभ पर अर्पित किया पुष्पचक्र

दौरे के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने तनोट माता मंदिर परिसर स्थित विजय स्तम्भ पर पुष्पचक्र अर्पित कर राष्ट्र के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी. इसके पश्चात सीमा सुरक्षा बल की विशेष गार्ड टुकड़ी द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया. तत्पश्चात उन्होंने तनोट माता के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और देश की सुख-समृद्धि एवं सुरक्षा के लिए प्रार्थना की.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित सीमा चौकी का निरिक्षण भी किया

इसके बाद मुख्य न्यायाधीश ने भारत–पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित सीमा चौकी का निरीक्षण किया. उन्होंने वहां तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों एवं महिला प्रहरियों से संवाद कर उनकी कार्य-परिस्थितियों की जानकारी ली और विषम भौगोलिक व जलवायु परिस्थितियों में कर्तव्य पालन कर रहे जवानों का उत्साहवर्धन किया.

जवानों को किया संबोधित

जवानों को संबोधित करते हुए मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि देश की प्रथम रक्षा पंक्ति के रूप में विख्यात सीमा सुरक्षा बल के जवानों की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण पर सम्पूर्ण देश को गर्व है. उन्होंने ऑपरेशन ‘सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों और संभावित शत्रु खतरों के बावजूद जवानों ने अदम्य साहस, सतर्कता और मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया, जो सराहनीय और प्रेरणादायक है. मुख्य न्यायाधीश के इस दौरे से सीमा पर तैनात जवानों का मनोबल और अधिक सुदृढ़ हुआ.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaisalmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news