रामदेवरा मेले के पास लगी भीषण आग, लाखों के सामान का नुकसान

Jaisalmer News: जैसलमेर में बाबा रामदेव मेले के पास एक चूड़ी-कंठी की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। प्लास्टिक का सामान होने से आग तेजी से फैली, जिससे लाखों का नुकसान हुआ.

रामदेवरा मेले के पास लगी भीषण आग, लाखों के सामान का नुकसान
Image Credit: Jaisalmer News:

Jaisalmer News: जैसलमेर में रामदेव का भादवा मेला इन दिनों अपने पूरे जोर-जोर से चल रहा है. ऐसे में मंगलवार की सुबह पुलिया नंबर दो के पास चूड़ी कंठी माला की दुकान लगी थी, जिसमें मनोज व्यास व कैलाश चौधरी की दुकान में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से मेले में आग पकड़ ली.देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. दुकान में रखा हुआ सामान चूड़ी खिलौना कंठी माला व अन्य सभी प्रकार के वस्तु प्लास्टिक के होने की वजह से आग की चपेट में आ गए.


आग पर काबू
घटना की जानकारी मिलने पर तुरंत दमकल को सूचित किया गया. सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंची और आग पर कुछ ही देर मे काबू पाया गया. इस घटना के बारे में दुकानदारों ने बताया कि सुबह 4:00 बजे के आसपास यह घटना घटित हुई. लेकिन मेला मैदान में लगी इस आग से किसी प्रकार की कोई जनहानी नहीं हुई, जिससे सभी लोगों ने राहत की सांस ली.

Add Zee News as a Preferred Source

प्रशासन का सख्त कदम
पुलिस प्रशासन लगातार दुकानदार से अपील कर रहा है कि ऊपर छाया के लिए लगाए गए कनात व प्लास्टिक पर्दे नहीं लगाए. ताकि आग लगने की घटना घटित होने पर वह सीमित दायरे में ही हो सके.वहीं आग लगने से दुकानदारों का काफी नुकसान हो गया, जिससे दुकानदार मेले में काफी मायूस नजर आए. मेले में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो इसको लेकर प्रशासन और भी कड़े कदम उठा रहा है. मेंला शांतिपूर्वक चले सभी लोग सुगमता पूर्वक दर्शन करें इसको लेकर प्रशासन की पहली प्राथमिकता है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaisalmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Arti Patel

Arti Patel

आरती पटेल(Arti Patel) ज़ी राजस्थान न्यूज़ में Trainee Editor के रूप में कार्यरत हैं और भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से PG Diploma (Hindi Journalism) किया है.अपने करियर की शुरुआत उन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी.1 साल 4 महीने के पत्रकारिता करियर में उन्होंने लोकल, क्राइम, हेल्थ, पॉलिटिकल, वायरल, ट्रैवल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न क्षेत्रों (बीट) पर काम किया है. इससे पहले वह United News of India (UNI), Delhi में इंटर्नशिप कर चुकी हैं और TV7 Bharat में Trainee Social Media Manager के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन लेखन, एडिटिंग (संपादन) और कंटेंट पैकेजिंग उनकी प्रमुख खासियत हैं.