राजस्थान की धरती उगल रही है करोड़ों साल पुराने राज! जैसलमेर में मिली लगभग 20 करोड़ साल पुरानी मगरमच्छ की हड्डियां

Rajasthan News: जैसलमेर में वैज्ञानिकों को जुरासिक काल का फाइटोसॉर जीवाश्म और अंडा मिला. इससे प्रजनन व्यवहार पर नई जानकारी मिली. हाल ही में यहां डायनासोर व सरस्वती नदी क्षेत्र से भी जीवाश्म मिले थे, जिससे जैसलमेर बड़ा जीवाश्म केंद्र बन रहा है.

राजस्थान की धरती उगल रही है करोड़ों साल पुराने राज! जैसलमेर में मिली लगभग 20 करोड़ साल पुरानी मगरमच्छ की हड्डियां
Image Credit: 201 million years old fossil

Jaisalmer News: जैसलमेर की धरती एक बार फिर इतिहास का अनमोल खजाना बाहर लेकर आई है. यहां वैज्ञानिकों को मगरमच्छ जैसे दिखने वाले प्राचीन सरीसृप फाइटोसॉर (Phytosaur) का जीवाश्म मिला है. यह खोज 21 अगस्त 2025 को जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के प्रोफेसर वी.एस. परिहार के नेतृत्व में स्थानीय भूवैज्ञानिकों के सहयोग से की गई.

1.5 से 2 मीटर लंबा नमूना
विशेषज्ञों के अनुसार, मिला हुआ नमूना लगभग 1.5 से 2 मीटर लंबा है. फाइटोसॉर उस समय के जीव थे, जो खासतौर पर नदी और जंगलों वाले पारिस्थितिकी तंत्र के अनुकूल रहते थे. वैज्ञानिक मानते हैं कि ये जीव जुरासिक काल के दौरान नदियों के किनारे शिकार करते और जीवन बिताते थे.

Add Zee News as a Preferred Source

अंडे का जीवाश्म
इस स्थल पर एक अंडे का जीवाश्म भी मिला है. यह खोज और भी खास इसलिए हो जाती है क्योंकि अंडे के जरिए वैज्ञानिकों को इन प्रागैतिहासिक जीवों के प्रजनन व्यवहार और जीवन चक्र के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है. ऐसे प्रमाण जीवाश्म विज्ञान (Paleontology) में बेहद दुर्लभ होते हैं.

लाठी संरचना
यह जीवाश्म लाठी संरचना (Lathi Formation) से जुड़ा है, जिसका इतिहास सीधे जुरासिक काल तक जाता है. वैज्ञानिक मानते हैं कि यह इलाका कभी सरस्वती नदी का हिस्सा रहा होगा. सरस्वती नदी के सूखे क्षेत्रों से पहले भी जीवाश्म मिले हैं, जिससे यह सिद्ध होता है कि कभी यहां समृद्ध नदी पारिस्थितिकी तंत्र मौजूद था.

डायनासोर का जीवाश्म
गौर करने वाली बात यह भी है कि कुछ ही दिन पहले जैसलमेर में डायनासोर का जीवाश्म भी मिला था, जिसने वैज्ञानिकों को चौंका दिया. लगातार हो रही खोजों से यह साफ है कि यह इलाका करोड़ों साल पहले प्राचीन जीवों का बड़ा केंद्र रहा होगा.

सुरक्षित कर ली गई जगह
अधिकारियों ने इस स्थल को आगे के उत्खनन और शोध के लिए सुरक्षित कर लिया है. विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में इस क्षेत्र से और भी डायनासोर व अन्य प्रागैतिहासिक जीवों के जीवाश्म सामने आ सकते हैं.

कई राज समेटे हुए है राजस्थान की धरती
यह खोज साबित करती है कि राजस्थान की रेत सिर्फ इतिहास और संस्कृति ही नहीं, बल्कि करोड़ों साल पुराने प्राकृतिक रहस्यों को भी अपने अंदर समेटे हुए है. जैसलमेर अब भारत के सबसे महत्वपूर्ण जीवाश्म स्थलों में से एक बनता जा रहा है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaisalmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author