रविंद्र सिंह भाटी का ओरान बचाओ आंदोलन को समर्थन, जन आक्रोश रैली में करेंगे शिरकत

Oran Bachao Andolan News: जैसलमेर में ओरण बचाओ आंदोलन को शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी का समर्थन मिला है. कल जन आक्रोश रैली में हजारों समर्थकों के साथ आवाज बुलंद करेंगे. 

रविंद्र सिंह भाटी का ओरान बचाओ आंदोलन को समर्थन, जन आक्रोश रैली में करेंगे शिरकत
Image Credit: Jaisalmer News:Source: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Jaisalmer News: जैसलमेर के ओरण बचाओ आंदोलन को उस समय बड़ा समर्थन मिला जब शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने इसमें शामिल होने की घोषणा की. वे कल आयोजित होने वाली जन आक्रोश रैली में हिस्सा लेंगे और हजारों समर्थकों के साथ ओरण बचाओ आंदोलन में अपनी आवाज बुलंद करेंगे.

ओरण बचाओ आंदोलन के सूत्रधार सुमेर सिंह का कहना है कि वे अपने जंगलों और प्राकृतिक धरोहर को बचाने के लिए मरते दम तक लड़ाई लड़ते रहेंगे. आंदोलनकारियों की मांग है कि ओरण की जमीन को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज किया जाए और निजी कंपनियों को इसका आवंटन न किया जाए.

Add Zee News as a Preferred Source

आंदोलन की प्रमुख मांगें ओरण की जमीन को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करना है, जिसमें जैसलमेर की सभी ओरण, गोचर और चारागाहों को शामिल किया जाए. इसके अलावा, आंदोलनकारी सोलर और विंड कंपनियों को ओरण की जमीन आवंटित करने का विरोध करते हैं और पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हैं. उनका कहना है कि कंपनियों द्वारा किए जा रहे कार्यों से पर्यावरण को नुकसान हो रहा है.

दस दिनों से जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने पर्यावरण प्रेमियों का धरना जारी है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं. शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी के समर्थन से आंदोलन को और मजबूती मिलने की उम्मीद है. कल आयोजित होने वाली जन आक्रोश रैली में भी हजारों समर्थकों के साथ ओरण बचाओ आंदोलन में हुंकार भरी जाएगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jodhpur News की हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल, राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र रखता है और सटीक और विश्वसनीय खबरें दिखाता है. जुड़िए हमारे साथ, क्योंकि राजस्थान के विकास में आप भी हैं भागीदार और अपनी राय हमारे साथ सांझा कीजिए.
Read More