Trending Quiz: राजस्थान के किस शहर को "हवेलियों का शहर" कहा जाता है ?

Trending Quiz: क्या आप जानते हैं कि जस्थान के किस शहर को हवेलियों का शहर कहा जाता है. अगर नहीं तो हम आज आपके लिए ये जानकारी लेकर आए हैं.

Trending Quiz: राजस्थान के किस शहर को "हवेलियों का शहर" कहा जाता है ?
Image Credit: Trending Quiz

Trending Quiz: आज के समय में हर इंसान को जनरल नॉलेज होनी बहुत जरूरी है. किसी भी परीक्षा को पास करने या कहीं नौकरी के लिए इंटरव्यू देने के लिए आपको जनरल नॉलेज होनी चाहिए. जनरल नॉलेज हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण है किसी से बात करने के लिए किसी मुद्दे पर डिबेट करने के लिए हमें जनरल नॉलेज होनी चाहिए. ऐसे में आज हम आपके लिए एक ऐसा सवाल लेकर आए हैं, जिसके बारे में शायद आपको नहीं पता होगा.

क्या आप जानते हैं कि राजस्थान के किस शहर को हवेलियों का शहर कहा जाता है. अगर नहीं तो हम आज आपके लिए ये जानकारी लेकर आए हैं. जैसलमेर को हवेलियों का शहर कहा जाता है, क्योंकि यहां की हवेलियां अपनी अद्वितीय वास्तुकला और सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है. जैसलमेर की हवेलियों का निर्माण 18वीं और 19वीं शताब्दी में हुआ था, तब जैसलमेर एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र था.

Add Zee News as a Preferred Source

इन हवेलियों का निर्माण जैसलमेर के व्यापारियों और अमीर लोगों ने करवाया था, जो अपनी संपत्ति और प्रतिष्ठा का प्रदर्शन करना चाहते थे. इन हवेलियों में जटिल नक्काशी, सुंदर चित्रकारी और अद्वितीय वास्तुकला का उपयोग किया गया है, जो जैसलमेर की हवेलियों को विश्वभर में प्रसिद्ध बनाता है.

ऐतिहासिक शहर जैसलमेर अपनी कलात्मक शैली और खूबसूरती की लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है. इस शहर में पीली बड़ी-बड़ी कई हवेलियां हैं जिनकी वजह से जैसलमेर को 'हवेलियों का नगर' के नाम से संबोधित किया जाता है, जब इन हवेलियों पर सूर्य अपनी किरणें बिखेरता है तब इस शहर का रूप देखने लायक होता है. इन सूर्य की किरणों से पूरा जैसलमेर सोने की तरह जगमगा उठता है. इसलिए इस शहर को 'स्वर्ण नगरी' भी कहा जाता है.


Disclaimer- ये लेख एक सामान्य जानकारी है. ज़ी मीडिया इसकी पुष्टि नहीं करता है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.