&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaisalmer News: राजस्थान के जैसलमेर में बीते लंबे समय से बिजली पानी की समस्या का सिलसिला लगातार जारी है. बिजली की आंख मिचौली और 10 से 15 दिनों में पानी की सप्लाई को लेकर स्थानीय लोगो द्वारा कई बार ज्ञापन व धरना प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को चेताया भी गया है, लेकिन समस्या जस की तस है.
ऐसे में शुक्रवार को जैसलमेर की पूर्व जिला प्रमुख व राज्य महिला आयोग सदस्या अंजना मेघवाल के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया. शहर के कलाकार कॉलोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय से अंजना मेघवाल के नेतृत्व मे महिलाओं ने जुलूस निकाला. यह जुलूस कांग्रेस कार्यालय से हनुमान चौराहा होते हुए जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचा.
जहां जैसलमेर जिला कलेक्टर को शहर के साथ ही जिलेभर में व्याप्त बिजली पानी की समस्या के निस्तारण करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया. वहीं पूर्व जिला प्रमुख द्वारा अल्टीमेटम भी दिया गया है कि यदि समय रहते बिजली पानी की समस्या का समाधान नहीं होता है, तो वे आगामी दिनों में बड़ा आंदोलन करेंगे.
इस दौरान अंजना मेघवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजली और पानी की समस्या जैसलमेर में बीते 2 साल से लगातार जारी है. इसको लेकर वाशिंदों द्वारा कई बार विरोध प्रदर्शन भी किया गया, लेकिन समस्या का समाधान होता नहीं नजर आ रहा है, जिसको लेकर आज महिलाओं के नेतृत्व में जैसलमेर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है.
उन्होंने बताया कि बिजली और पानी के अभाव में गंभीर समस्याओं का सामना सबसे ज्यादा महिलाओं को करना पड़ता है. शहर में 10 से 15 दिनों तक पानी की सप्लाई नहीं होती. वहीं बिजली की आंख मिचौली का दौर तो लगातार जारी रहता है. जिसके कारण आज महिलाओं के नेतृत्व में जैसलमेर जिला कलेक्टर को बिजली पानी की समस्या के समाधान को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है.
यह भी पढ़ें- वन नेशन वन इलेक्शन अभियान में युवाओं की भागीदारी, छात्रसंघ सम्मेलन से युवा शक्ति को जोड़ने की शुरुआत
शीघ्रताशीघ्र समस्या से निजात दिलाने की मांग की गई है. यदि समय रहते बिजली पानी की समस्या का समाधान नहीं होता है, तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी. इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर भी जमकर आरोप लगाए कि भाजपा के राज्य में भाजपा के विधायकों व पदाधिकारियों की भी अधिकारी नहीं सुन रहे हैं. जनता त्रस्त है, डबल इंजन की सरकार के चुनाव से पहले किए वादे फेल नजर आ रहे हैं. वहीं बिजली पानी का सिस्टम पूरी तरह फेल हो चुका है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaisalmer Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!