बागोड़ा-सांचौर भारतमाला एक्सप्रेस वे पर आपस में भिड़ गईं एक साथ चार गाड़ियां, 20 फीट हवा में उछलीं

Jalore News: राजस्थान में जालौर जिले के बागोड़ा-सांचौर भारतमाला एक्सप्रेस वे पर शनिवार अल सुबह बड़ा हादसा हो गया. NHAI की लापरवाही के चलते एक साथ चार गाड़ियां आपस में भिड़ गईं. हादसे में दो फॉर्च्यूनर, एक ऑडी कार और एक पिकअप ट्रोला बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. हालांकि गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई.

बागोड़ा-सांचौर भारतमाला एक्सप्रेस वे पर आपस में भिड़ गईं एक साथ चार गाड़ियां, 20 फीट हवा में उछलीं
Image Credit: jalore news

Jalore News: बागोड़ा-सांचौर भारतमाला एक्सप्रेस वे पर शनिवार अल सुबह बड़ा हादसा हो गया. NHAI की लापरवाही के चलते एक साथ चार गाड़ियां आपस में भिड़ गईं. हादसे में दो फॉर्च्यूनर, एक ऑडी कार और एक पिकअप ट्रोला बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. हालांकि गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक्सप्रेस वे के बीच सड़क पर गिट्टी डाली गई थी और हादसे के समय वहां कोई सांकेतिक बोर्ड या चेतावनी संकेत नहीं लगे थे. तेज रफ्तार में आ रही गाड़ियां गिट्टी पर चढ़कर करीब 20 फीट तक उछल गईं और आपस में भिड़कर पलट गईं.

Add Zee News as a Preferred Source

हादसा बागोड़ा टोल प्लाज़ा के पास हुआ, जहां अल सुबह अचानक हुई इस दुर्घटना ने यात्रियों में दहशत फैला दी. स्थानीय लोगों का कहना है कि NHAI की ओर से समय रहते उचित संकेत लगाए जाते तो यह हादसा टल सकता था.

इस घटना ने एक बार फिर भारतमाला एक्सप्रेस वे के निर्माण व रखरखाव पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं.

पढ़ें जालौर की एक और खबर
Jalore: आहोर में मूसलाधार बारिश से किसानों के चेहरों पर लौटी रौनक, फसलें अच्छी होने की उम्मीद
Jalore News: आहोर उपखण्ड क्षेत्र में गुरुवार को बादलों की गरज के साथ मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हुआ. सुबह से ही रुक-रुक कर हो रही बरसात से जनजीवन प्रभावित रहा. वहीं लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे खिल उठे.

क्षेत्र में जल रही फसलों को जीवनदान मिलने की उम्मीद जगी है. बुवाई के बाद बारिश का किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो अब जाकर पूरा हुआ. भवरानी, रायथल, देवकी, वेडिया, काम्बा, नोसरा, बावड़ी, भाद्राजून सहित आहोर उपखण्ड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में झमाझम बरसात का दौर जारी है. ग्रामीणों के अनुसार यदि इसी तरह बारिश का क्रम बना रहा तो खरीफ की फसलें अच्छी तरह लहलहा उठेंगी.

बता दें कि राजस्थान में मानसून का कमबैक हो चुका है. आज 21 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में छाए काले बदरा ताबड़तोड़ बरसने वाले हैं. मरुधरा में मानसून के भयंकर तरीके से एक्टिव होने के चलते कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jalore Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव ज़ी राजस्थान न्यूज में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हैं. इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. करियर की शुरूआत इन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी. 8 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. इससे पहले Newstrack और ETV Bharat में भी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन, एडिटिंग और कंटेंट पैकेजिंग इनकी खासियत है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट पॉलिटिकल क्राइसिस और राजस्थान कोरोना क्राइसिस समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.