&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jalore News: जालौर में जवाई नदी के आसाणा क्षेत्र में बीते दिन 6 युवक बह गए थे. इस मामले में एक और युवक का नदी में शव मिला है. एसडीआरएफ और ग्रामीणों के सहयोग से बड़ी मशक्कत के बाद 40 घंटो में कुल 6 युवकों के शव निकाले गए हैं. करीब 40 घंटे से सर्च में सभी 6 युवकों के शव जा चुके हैं.
बुधवार को 4 युवकों के शव निकाले जा चुके थे और आज दो युवकों के नदी से शव निकाले गए. शवों का पोस्टमार्टम कर शवों को परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा. आसाना ग्राम में एक साथ नदी में डूबने से 6 युवकों की मौत के बाद गांव में मातम पसरा है. हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हुई है.
बता दें कि राजस्थान के तमाम हिस्सों में खूब बारिश हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिन प्रदेश के दक्षिण पूर्वी जिलों में फिर अतिभारी बारिश आ सकती है. इसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 31 अगस्त कर प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश जारी रह सकती है.
वहीं, राज्य में सितंबर में मानसून विदाई से पहले कुछ जिलों में बारिश होने के आसार हैं. मौसम विभाग का कहना है कि सितंबर में स्थानीय मौसम तंत्र और पश्चिमी विक्षोभ की एक्टिव होगा, जिससे कई इलाकों में बारिश हो सकती है.
पढ़े जालौर की एक और खबर
Jalore: आहोर में मूसलाधार बारिश से किसानों के चेहरों पर लौटी रौनक, फसलें अच्छी होने की उम्मीद
Jalore News: आहोर उपखण्ड क्षेत्र में गुरुवार को बादलों की गरज के साथ मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हुआ. सुबह से ही रुक-रुक कर हो रही बरसात से जनजीवन प्रभावित रहा. वहीं लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे खिल उठे.
क्षेत्र में जल रही फसलों को जीवनदान मिलने की उम्मीद जगी है. बुवाई के बाद बारिश का किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो अब जाकर पूरा हुआ. भवरानी, रायथल, देवकी, वेडिया, काम्बा, नोसरा, बावड़ी, भाद्राजून सहित आहोर उपखण्ड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में झमाझम बरसात का दौर जारी है. ग्रामीणों के अनुसार यदि इसी तरह बारिश का क्रम बना रहा तो खरीफ की फसलें अच्छी तरह लहलहा उठेंगी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jalore Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!