&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jalore News: जिले में देर रात से शुरू हुई झमाझम बारिश ने लोगों को राहत तो दी है. इसके साथ ही किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है. जसवंतपुरा उपखंड क्षेत्र और सुंधा माता पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण झरनों में तेज पानी का बहाव शुरू हो गया है.
आसपास के नदी-नालों में भी पानी की आवक होने लगी है. बारिश से जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया. वहीं किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ नजर आने लगी हैं. लगातार हो रही बारिश से खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है.
मौसम विभाग ने जालोर जिले के लिए भारी बारिश की संभावना जताई है. विभाग का कहना है कि आने वाले 24 घंटों में जिले के कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
पढ़ें जालौर की एक और खबर
जालौर के आहोर में रपट पार करते समय बिगड़ा बाइक का बैलेंस, तेज धार में बहे 3 युवक, 1 लापता
Jalore News: आहोर उपखंड क्षेत्र के खैरवा नाले में सोमवार रात बड़ा हादसा हो गया. दुदिया और खेड़ा गांव के बीच बह रहे खैरवा नाले की रपट पार करते समय तीन युवक बह गए. जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार तीन युवक रपट पार कर रहे थे. इस दौरान पानी के तेज बहाव में संतुलन बिगड़ने से बाइक समेत नाले में गिर गए.
ग्रामीणों की मदद से दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन एक युवक बहाव में लापता हो गया. सूचना पर SDRF और सिविल डिफेंस की टीम देर रात से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है. फिलहाल युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है. नोसरा थानाधिकारी पन्नालाल चौधरी के अनुसार, मौके पर पुलिस बल तैनात है और लापता युवक की तलाश जारी है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jalore Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!