Jalore News: तालाब के पास खेलते हुए मिट्टी के साथ ढह गए 2 बच्चे, हुई मौत

Jalore News: राजस्थान के जालौर जिले के बागरा में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां तालाब में मिट्टी ढहने से दो बच्चों की मौत हो गई. पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव परिजनों को सुपुर्द किए जाएंगे.

Jalore News: तालाब के पास खेलते हुए मिट्टी के साथ ढह गए 2 बच्चे, हुई मौत

Jalore News: राजस्थान के जालौर जिले के बागरा में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां तालाब में मिट्टी ढहने से दो बच्चों की मौत हो गई. तालाब में खेलते समय मिट्टी ढहने से हादसा हुआ औ सूचना मिलने पर मौके पर बागरा थाना अधिकारी मोहनलाल गर्ग मय पुलिस जाब्ता पहुंचे.

वहीं, ग्रामीणों की मदद से मृतक दोनों बच्चों के शव निकाले. पुलिस ने सियाणा अस्पताल मोर्चरी में शव रखवाए. मृतक अनिल और श्रवण आकोली गांव के निवासी बताए जा रहे हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. यह घटना बागरा थाना क्षेत्र के आकोली गांव की है. जालौर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां तालाब की ढही मिट्टी की चपेट में आने से दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई.

यह हादसा जिले के बागरा थाना क्षेत्र के आकोली गांव में हुआ. जानकारी के अनुसार, रविवार को गांव के पास स्थित एक तालाब के किनारे दो बच्चे खेल रहे थे. खेलते समय अचानक तालाब की मिट्टी ढह गई और दोनों बच्चे उसके नीचे दब गए. घटना इतनी तेजी से घटी कि बच्चों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. हादसे की सूचना मिलते ही बागरा थाना अधिकारी मोहनलाल गर्ग पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे.

स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया और दोनों बच्चों को मिट्टी से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक बच्चों की मौत हो चुकी थी. मृतकों की पहचान अनिल (पुत्र भवाराम, उम्र 11 वर्ष, जाति भील) और श्रवण (पुत्र रमेश, उम्र 12 वर्ष, जाति भील) के रूप में हुई है, जो आकोली गांव के निवासी थे.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

पुलिस ने दोनों शवों को सियाणा अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे. घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जालोर डीवाईएसपी गौतम जैन ने बताया कि बागरा पुलिस थानाधिकारी को सूचना मिली कि आकोली गांव में रोड किनारे तालाब के पास तीन बच्चे शौच के लिए गए थे.

इस दौरान अचानक मिट्टी दो बच्चों के ऊपर गिर गई और एक बच्चे ने घटना की सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर बागरा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची. वहीं, ग्रामीणों और जेसीबी की मदद से दोनों बच्चों को मिट्टी हटाकर बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. इसके बाद दोनों के शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया और मामले की जांच शुरू की गई. पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव परिजनों को सुपुर्द किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें-

Trending news