Jalore News: जालोर के रेलवे स्टेशन पर बर्फ गोले की लोरी लगाने को लेकर दुकान संचालक व लोरी संचालक के बीच आपसी विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि मौजूद दुकान संचालक सहित अन्य लोगों ने महिला के साथ मारपीट की.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Jalore News: जालोर के रेलवे स्टेशन पर बर्फ गोले की लोरी लगाने को लेकर दुकान संचालक व लोरी संचालक के बीच आपसी विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि मौजूद दुकान संचालक सहित अन्य लोगों ने महिला के साथ मारपीट कर दी. वहीं महिला के पति की बर्फ के गोले की लोरी भी पलट दी.
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को शांति भग में गिरफ्तार किया हैं. कोतवाली थाने के मगनलाल ने बताया कि सिरोही के कैलाश नगर हॉल चामुण्डा गार्डन निवासी राजुसिंह पुत्र चन्दनसिंह राजपुत व उसकी पत्नी चम्पा कवर ने कोतवाली थाने में लिखित रिपोर्ट देकर बताया कि वह राजुसिंह रेलवे स्टेशन के बाहर निम के पेड़ के निछे बर्फ गोले की लोरी लगाता हैं.
रविवार को उसने हमेशा की तरह लोरी लगाई थी. इसी दौरान रेलवे स्टेशन के गेट पर दुकान द्वार गटाराम परिहार की होटल आई हुई हैं, जो करीब 3 बजे आकर उसकी लोरी जबरदस्ती हटाने लगा. जब उसने रेड़ी नहीं हटाई तो वह पत्थर लेकर आया.
उसका पुत्र चम्पालाल परिहार, दिनेश परिहार और पोता रतन और गटाराम की पुत्री ने फिर उसके साथ मारपीट की. इसी विवाद के दौरान एक युवक पिछे से मुंह बांध कर आता हैं. बर्फ के गोले की लोरी को पलट देता हैं, जिससे लोरी पर रखा बर्फ सहित सभी सामान बिखर जाता हैं.
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शांति भग में एक युवक राजु को गिरफ्तार कर थाने लाई हैं. इस दौरान दोनों पक्ष की और से रिपोर्ट दी, जिसकी जांच कर कार्यवाही की जा रही हैं. इसी दौरान महिला के साथ मारपीट करने व एक युवक अपने मुंह पर रूमाल बांध कर लोरी पलटने का एक विडियों सामने आया हैं. कुछ युवक, एक महिला मिल कर लोरी वाली महिला के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!