Jalore Accident News: सांचौर में भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 गंभीर घायल

Jalore Accident News: राजस्थान के जालोर जिले से दर्दनाक खबर सामने आ रही है. यहां पर सांचौर की भारतमाला सड़क पर भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं, दो लोगों की स्थिति गभीर बनी हुई है. 
 

Jalore Accident News: सांचौर में भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 गंभीर घायल
Image Credit: Jalore Accident News

Jalore Accident News: जालौर जिले के सांचौर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है. यह दुर्घटना भारतमाला सड़क पर हुई. इस हादसे में कार में सवार तीन लोगों की सांसें घटनास्थल पर ही थम गईं, वहीं, बाकी 2 लोगों की हालत गंभीर है.

जानकारी के मुताबिक, भारतमाला सड़क पर हुए सड़क हादसे में मां-बेटी और ड्राइवर सहित तीन लोगों की जान चली गई जबकि पिता और पुत्र घायल हो गए हैं. गंभीर घायल पिता-पुत्र को पालनपुर रेफर किया गया है, उनका इलाज जारी है. कार में सवार परिवार उत्तर प्रदेश के बस्ती निवासी था.

Add Zee News as a Preferred Source

यह पूरा परिवार द्वारका से दर्शन कर लौट रहा था. कार में दो बच्चियां भी मौजूद थीं, जो कि सुरक्षित हैं. यह हादसा झाब थाना क्षेत्र के देवड़ा की सरहद में हुआ.

पढ़े जालौर की एक और खबर

Jalore News: जालोर नगर परिषद में फर्जी पट्टे जारी, प्रशासक ने शुरू की जांच

Jalore News: जालोर नगर परिषद में फर्जी पट्टा जारी करने का मामला सामने आया है. सभापति गोविंद टांक का कार्यकाल समाप्त होने के 6 महीने बाद 25 मई 2025 को उनके हस्ताक्षर से 17 पट्टे जारी हुए हैं. जबकि अभी प्रशासक राजेश मेवाड़ा के हस्ताक्षर जारी होने थे. मामले में प्रशासक ने जांच शुरू की और कृषि भूमि रूपांतरण शाखा प्रभारी अनिल कुमार को निलंबित कर दिया.

एडीएम और नगर परिषद (प्रशासक) राजेश मेवाड़ा ने बताया कि 24 नवम्बर 2024 को नगर परिषद के सभापति गोविंद टांक का कार्यकाल समाप्त हुआ और उसी दिन जालोर एडीएम राजेश मेवाड़ा ने बतौर प्रशासक कार्यभार संभाला. तब से अब तक प्रशासक के हस्ताक्षर से ही पट्टे जारी होने थे. गुरुवार को एडीएम व जिला पंजीयन अधिकारी राजेश मेवाड़ा के द्वारा पंजीयन आय की समीक्षा बैठक में नगर परिषद के द्वारा जारी इन पट्टों का मामला सामने आया. एडीएम ने जानकारी लेकर जांच कराई जिसमें सामने आया कि पंजीयन कार्यालय में प्रक्रियाधीन सभी 17 पट्टे 25 मई 2025 को जारी हुए हैं और इन पर तत्कालीन सभापति के दरनाभर थे.



ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More