मानसून शुरू होते ही मौसम ने मचाया कहर! बिजली गिरने से शख्स की मौत

Jalore News: जालोर जिले में भाद्राजून थाना क्षेत्र के निंबला गांव में एक दर्दनाक हादसे में 55 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई.

मानसून शुरू होते ही मौसम ने मचाया कहर! बिजली गिरने से शख्स की मौत
Image Credit: Jalore News

Jalore News: राजस्थान के जालोर जिले में भाद्राजून थाना क्षेत्र के निंबला गांव में एक दर्दनाक हादसे में 55 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई. मृतक की पहचान दलाराम मीणा पुत्र नैनाराम मीणा निवासी निंबला के रूप में हुई है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दलाराम मीणा अपने दोनों पुत्रों के साथ खेत में कार्य कर रहे थे, तभी अचानक मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई. इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े.

Add Zee News as a Preferred Source

परिजन तत्काल उन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक का शव मोर्चरी में रखा गया और अगले दिन सुबह करीब 9:30 बजे परिजनों की उपस्थिति में पोस्टमार्टम कर शव को सौंप दिया गया. इस दुखद घटना से गांव में शोक की लहर है.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

झालावाड़ जिले के गंगधार तथा चौमहला कस्बे में रेपिड एक्शन फोर्स और गंगधार थाना पुलिस ने कस्बों में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का संदेश देने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला. थाना प्रभारी अमरनाथ जोगी के नेतृत्व में रेपिड एक्शन फोर्स (RAF) एवं स्थानीय पुलिस जाप्ते के साथ आयोजित किया गया.

फ्लैग मार्च कस्बों के मुख्य मार्गों से होता हुआ निकला और लोगों से शांति एवं सहयोग बनाए रखने की अपील की गई. मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देना था.

मार्च के दौरान बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी गई. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस प्रशासन क्षेत्र में अमन-चैन और सौहार्द्र बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Reporter- Heeralal Bhati

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.