जालोर में भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की हुई मौत

Jalore News: आहोर में तूफान वाहन व जीप के बीच भीषण भिड़ंत. हादसे में चार लोगों की हुई मौत. तूफान वाहन में सवार 13 लोग हुए घायल दो महिलाओं की हुई मौत.

जालोर में भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की हुई मौत

Jalore News: जालौर जिले के आहोर नेशनल हाईवे 325 पर देर रात तूफान गाड़ी और जीप के बीच भीषण भिड़ंत हो गई, जिसमें हादसे में दोनों वाहनों में सवार चार लोगों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार सांड को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ. जिसमें तूफान वाहन में सवार 15 श्रद्धालु सवार थे.

हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि जीप में सवार दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई घटना की सूचना पर आहोर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सुमेरपुर रेफर किया. वह मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया. फिलहाल घायल हुए लोगों का अस्पताल में उपचार जारी है. परिजनों के पहुंचने के बाद मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करवाकर सुपुर्द किए जाएंगे.

वहीं दूसरे मामले में सांचोर -एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट व घसीटते हुए का वीडियो वायरल. वीडियो में तीन महिलाएं एक बुजुर्ग महिला से घसीटते हुए कर रही है मारपीट. तीन महिलाएं बुजुर्ग महिला को उठाकर ले गई. आस-पास में बुजुर्ग महिला को बचाने को लेकर कर रहे आवाज. बुजुर्ग महिला भी बचाने के लिए कर रही है चीख-पुकार,झाब थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है वायरल वीडियो.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news