Jalore News: बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही ने शख्स के घर के सामने ले ली उसकी जान

Jalore News: राजस्थान में जालोर जिले के मोरसीम गांव में बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं. घर के आगे खींची जा रही 11 केवी लाइन के खुले तार की चपेट में आने से गांव के युवक की दर्दनाक मौत हो गई.

Jalore News: बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही ने शख्स के घर के सामने ले ली उसकी जान
Image Credit: jalore

Jalore News: मोरसीम गांव में बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं. घर के आगे खींची जा रही 11 केवी लाइन के खुले तार की चपेट में आने से गांव के युवक की दर्दनाक मौत हो गई.

ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग ने गांव में नई लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया था, लेकिन इसे पूरा किए बिना और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए तारों को पांच दिनों से खुला छोड़ दिया. खुले तार में करंट प्रवाहित हो रहा था, जिससे यह जानलेवा हादसा हुआ.

Add Zee News as a Preferred Source

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के वक्त मुस्ताक खान रोजमर्रा के काम के लिए घर के बाहर निकला ही था, तभी वह अचानक खुले तार के संपर्क में आ गया और जोरदार करंट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है. ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही पहले भी कई बार सामने आ चुकी है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही दिए जाते हैं. इस बार भी अगर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो गांव में आंदोलन किया जाएगा.

पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं, मृतक के परिजनों ने फिलहाल कोई लिखित रिपोर्ट नहीं दी है, लेकिन वे न्याय और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

पढ़ें जालोर की एक और खबर
जालौर में कृषि विभाग की छापेमारी, भारी मात्रा में नकली उर्वरक जब्त
Jalore News: राजस्थान के जालौर जिले में सायला कस्बे में बुधवार को कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना लाइसेंस और बिना अनुमति के बेचे जा रहे संदिग्ध कृषि उपयोगी उर्वरकों की भारी खेप जब्त की.

यह कार्रवाई कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, संयुक्त निदेशक (गुण नियंत्रण) जयपुर केके मंगल तथा संयुक्त निदेशक (विस्तार) जालोर रामलाल जाट के निर्देश पर चलाए जा रहे गुण नियंत्रण अभियान के तहत की गई.

जानकारी के अनुसार निरीक्षण दल जब सायला के पास जीवाणा मार्ग से गुजर रहा था, तभी एक टैक्सी में संदिग्ध बिना मार्किंग के उर्वरक कार्टन लदे देखे गए. शक के आधार पर टैक्सी को रुकवाकर जांच की गई, जिसमें बिना ब्रांड व मार्किंग के संदिग्ध उर्वरक पाए गए.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Nagaur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

संध्या यादव ज़ी राजस्थान न्यूज में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हैं. इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. करियर की शुरूआत इन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी. 8 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. इससे पहले Newstrack और ETV Bharat में भी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन, एडिटिंग और कंटेंट पैकेजिंग इनकी खासियत है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट पॉलिटिकल क्राइसिस और राजस्थान कोरोना क्राइसिस समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.