Jalore News: महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय परिसर में भरा पानी, पैरेंट्स ने जताई चिंता

Jalore News: राजस्थान में जालौर जिला के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय हनुमान शाला जालोर के विद्यालय परिसर में बरसात के पानी के जल भराव और निकासी व्यवस्था को लेकर स्कूली छात्रों के अभिभावकों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर समस्या के स्थायी समाधान की मांग की गई.

Jalore News: महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय परिसर में भरा पानी, पैरेंट्स ने जताई चिंता
Image Credit: jalore

Jalore News: जिला मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय हनुमान शाला जालोर के विद्यालय परिसर में बरसात के पानी के जल भराव और निकासी व्यवस्था को लेकर स्कूली छात्रों के अभिभावकों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर समस्या के स्थायी समाधान की मांग की गई.

ज्ञापन में बताया कि उनके बच्चे महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय हनुमान शाला जालौर में पढ़ते हैं. यहां हर वर्ष बरसात के दिनों में पानी से पूरा विद्यालय परिसर भर जाता है, जो लगभग से 7 महीने तक भरा रहता है, जिसकी निकासी की कोई उचित व्यवस्था नहीं है.

Add Zee News as a Preferred Source


स्थानीय विद्यालय में पानी निकासी के लिए संस्था प्रधान एवं विभाग स्तर पर कई बार आयुक्त नगर परिषद जालौर को पत्र लिखकर अवगत करवा चुके हैं, जिससे इस सत्र में एकाध बार पानी की निकासी के लिए एक-दो कार्मिक लगाए गए थे लेकिन कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई है. पास में ही बने जनता विभाग के पानी के बड़े टैंक की सप्लाई भी टूटी हुई है, जिस विद्यालय परिसर में पानी एकत्रित होता है साथ ही बड़ी नालियों का गंदा पानी स्कूल परिसर में इकट्ठा हो रहा है.

ज्ञापन में बताया कि स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. विद्यालय में कक्षा तक आने पर जाने का रास्ता भी पूरा पानी से डूबा हुआ है, ऐसे में बच्चों को विद्यालय भेजते समय समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. जल भराव से बच्चों में गंभीर बीमारियों के फैलने का डर और आशंका बनी रहती है. अभिभावकों ने स्कूल परिसर में जल भराव चिंता जताते हुए गंभीर समस्या के उचित और स्थाई समाधान की मांग की गई. इस दौरान कई अभिभावक मौजूद रहे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jalore Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author