जालौर के आहोर में रपट पार करते समय बिगड़ा बाइक का बैलेंस, तेज धार में बहे 3 युवक, 1 लापता

Jalore News: राजस्थान में जालौर जिले के आहोर में दुदिया और खेड़ा गांव के बीच बह रहे खैरवा नाले की रपट पार करते समय तीन युवक बह गए. जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार तीन युवक रपट पार कर रहे थे. इस दौरान पानी के तेज बहाव में संतुलन बिगड़ने से बाइक समेत नाले में गिर गए.

जालौर के आहोर में रपट पार करते समय बिगड़ा बाइक का बैलेंस, तेज धार में बहे 3 युवक, 1 लापता
Image Credit: jalore newsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Jalore News: आहोर उपखंड क्षेत्र के खैरवा नाले में सोमवार रात बड़ा हादसा हो गया. दुदिया और खेड़ा गांव के बीच बह रहे खैरवा नाले की रपट पार करते समय तीन युवक बह गए. जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार तीन युवक रपट पार कर रहे थे. इस दौरान पानी के तेज बहाव में संतुलन बिगड़ने से बाइक समेत नाले में गिर गए.

ग्रामीणों की मदद से दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन एक युवक बहाव में लापता हो गया. सूचना पर SDRF और सिविल डिफेंस की टीम देर रात से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है. फिलहाल युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है. नोसरा थानाधिकारी पन्नालाल चौधरी के अनुसार, मौके पर पुलिस बल तैनात है और लापता युवक की तलाश जारी है.

Add Zee News as a Preferred Source

पढ़ें जालौर की एक और खबर
जालौर के आसाणा में जवाई नदी में डूब गए 5 घरों के चिराग, पूरे गांव में पसरा मातम
Jalore News: जालौर में जवाई नदी के आसाणा क्षेत्र में बीते दिन 6 युवक बह गए थे. इस मामले में एक और युवक का नदी में शव मिला है. एसडीआरएफ और ग्रामीणों के सहयोग से बड़ी मशक्कत के बाद 40 घंटो में कुल 6 युवकों के शव निकाले गए हैं. करीब 40 घंटे से सर्च में सभी 6 युवकों के शव जा चुके हैं.

बुधवार को 4 युवकों के शव निकाले जा चुके थे और आज दो युवकों के नदी से शव निकाले गए. शवों का पोस्टमार्टम कर शवों को परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा. आसाना ग्राम में एक साथ नदी में डूबने से 6 युवकों की मौत के बाद गांव में मातम पसरा है. हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हुई है.


बता दें कि राजस्थान के तमाम हिस्सों में खूब बारिश हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिन प्रदेश के दक्षिण पूर्वी जिलों में फिर अतिभारी बारिश आ सकती है. इसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

वहीं, राज्य में सितंबर में मानसून विदाई से पहले कुछ जिलों में बारिश होने के आसार हैं. मौसम विभाग का कहना है कि सितंबर में स्थानीय मौसम तंत्र और पश्चिमी विक्षोभ की एक्टिव होगा, जिससे कई इलाकों में बारिश हो सकती है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jalore Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More