Jalore Weather Update: झमाझम बारिश के चलते उफान पर नदी-नाले, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

Jalore News: राजस्थान के जालौर जिले के जसवंतपुरा इलाके में बीती रात से रुक रुक कर मूसलाधार बारिश का सिलसिला चल रहा है. इसी के चलते नदी नाले उफान पर चल रहे हैं तो सड़कों पर नदी नालों की तरह पानी का बहाव हो रहा है. गोलवाड़ा नदी में भी पानी का बहाव देखने को मिल रहा है.

Jalore Weather Update: झमाझम बारिश के चलते उफान पर नदी-नाले, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

Jalore News: जालौर में पिछले दो-तीन दिन से मौसम सक्रिय हो गया है. बीती रात से लगातार जिले के कई इलाकों में तेज तो कहीं हल्की बारिश का दौर जारी है. जिले के जसवंतपुरा इलाके में बीती रात से रुक रुक कर मूसलाधार बारिश का सिलसिला चल रहा है. इसी के चलते नदी नाले उफान पर चल रहे हैं तो सड़कों पर नदी नालों की तरह पानी का बहाव हो रहा है.

मूसलाधार तेज बारिश के चलते सुंधा माता ऐतिहासिक तीर्थ स्थल पर तेज बहाव के साथ झरने बहने लगे हैं. वही चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है.

इधर लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते पानी के तेज पानी के बहाव को देखते हुए सुंधा माता ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं को पानी के बहाव के बीच आवागमन नहीं करने को लेकर भी अपील की गई है. ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना ना हो.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

बता दें कि जिले भर में बीती रात से कहीं हल्की तो कहीं जगह पर तेज बारिश के चलते नदी नाले में पानी की आवक शुरू हो गई है. ऐसे में प्रशासन की ओर से भी पानी के बहाव को देखते हुए नदी नालों से दूर रहने की अपील की जा रही है.

इधर जसवंतपुरा इलाके के साथ-साथ रानीवाड़ा इलाके में भी तेज बारिश का दौर जारी है. इसके चलते गोलवाड़ा नदी में भी पानी का बहाव देखने को मिल रहा है. इसके चलते छोटे कहीं नाले नदी पानी का बहाव देखने को मिल रहा है.

ऐसे में कई नदी नाले उफान पर आ गए हैं. लगातार जिले भर में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग की ओर से अगले 24 घंटे में तेज मेघगर्जना के साथ कहीं पर भारी तो कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ये भी पढ़ें-

Trending news