जालौर के सांचौर में बच्चों की आंखों के सामने महिला संग दुष्कर्म की कोशिश, FIR दर्ज

सांचौर में एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया. आरोपी मोहनलाल घर में घुसकर महिला के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास कर गया लेकिन महिला ने बच्चों के जागने पर खुद को छुड़ाया और आरोपी भाग गया. घटना के कुछ दृश्य पीड़िता के मोबाइल में रिकॉर्ड हो गए हैं. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और गिरफ्तारी का दावा किया है.

जालौर के सांचौर में बच्चों की आंखों के सामने महिला संग दुष्कर्म की कोशिश, FIR दर्ज
Image Credit: jalore news

Jalore News: सांचौर शहर में एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है. पीड़िता ने धमाणा निवासी मोहनलाल पर आरोप लगाते हुए सांचौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है.

पीड़िता ने बताया कि 26 अगस्त की शाम करीब 6 बजे मोहन अचानक उसके घर पहुंचा. उस समय महिला के दोनों बच्चे सो रहे थे. आरोप है कि मोहन ने घर में घुसकर महिला के साथ जबरदस्ती की, कपड़े फाड़ने की कोशिश की. शोर मचाने पर उसके बच्चे जाग गए और बाहर आ गए. इस दौरान महिला खुद को छुड़ाकर चिल्लाई, जिससे आरोपी मौके से भाग निकला. महिला ने पुलिस को बताया कि घटना के कुछ दृश्य उसके मोबाइल में रिकॉर्ड हो गए हैं, जिन्हें साक्ष्य के तौर पर पुलिस को सौंप दिया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

थानाधिकारी देवेन्द्रसिंह कच्छवाह ने बताया कि पीड़िता मूल रूप से गुजरात की रहने वाली है और वर्तमान में सांचौर में किराए के मकान में अपने बच्चों के साथ रहकर एक निजी कंपनी में कार्यरत है. महिला ने रिपोर्ट में कहा कि उसकी पहचान मोहन से पार्सल लाने-ले जाने के दौरान हुई थी. शुरू से ही मोहन का व्यवहार संदिग्ध था और उसकी नजरें गलत इरादे वाली थीं.

पुलिस ने आरोपी मोहन के खिलाफ दुष्कर्म प्रयास व धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा और पीड़िता को हरसंभव न्याय दिलाया जाएगा.

घटना से जुड़े दो वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इनमें महिला नजर नहीं आ रही है, लेकिन उसकी आवाज सुनाई देती है. वीडियो में महिला एक शख्स से सवाल करती है कि मेरे स्क्रीनशॉट ग्रुप में क्यों वायरल किए. जवाब में शख्स कहता है- मुझे भेजने से मना कौन करता है. इसके बाद वह महिला का हाथ खींचता है और महिला कहती है- यह व्यक्ति मेरे साथ जबरदस्ती कर रहा है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jalore Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More