बाइक पर सवार 2 भाइयों को बस ने कुचला, पेट्रोल टैंक फटने से बस में लगी आग

Rajasthan Accident: जालोर जिले में NH 68 पर चितलवाना थाना क्षेत्र के रणोदर की सरहद में तेज रफ्तार निजी स्लीपर बस ने बाइक सवार 2 भाइयों को कुचल दिया. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

बाइक पर सवार 2 भाइयों को बस ने कुचला, पेट्रोल टैंक फटने से बस में लगी आग
Image Credit: Rajasthan Accident

Rajasthan Accident: राजस्थान के जालोर जिले में NH 68 पर चितलवाना थाना क्षेत्र के रणोदर की सरहद में तेज रफ्तार निजी स्लीपर बस ने बाइक सवार 2 भाइयों को कुचल दिया. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद बस बेकाबू हो गई और बाइक को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गई.

हाईवे के किनारे पर लगी लोहे की सुरक्षा रेलिंग से टकराकर बस रुकी. इस दौरान बाइक का पेट्रोल टैंक फट गया और बाइक के घसीटने से उठी चिंगारी से बस में आग लग गई. बस में लगभग 40-50 यात्री सवार थे. बस में आग लगने पर स्थानीय लोगों ने कांच तोड़कर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

थानाधिकारी बलदेव राम ने बताया कि प्राइवेट बस बाड़मेर से गुजरात के पालनपुर जा रही थी. बस में ज्यादातर मरीज बैठे थे, जो दवाई लेने गुजरात जाते हैं. रणोदर गांव की सीमा पर गुजरात की तरफ से आ रही एक बाइक की बस से भिड़ंत हो गई. हादसे में बाइक सवार 2 चचेरे भाई संदीप भाई और रणजीत भाई निवासी तारापुर, सोजीतरा, आणंद (गुजरात) बस के टायर के नीचे आ गए.

कुचलने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. दोनों के शव और बैग में रखा सामान सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गया. बेकाबू बस टायरों में फंसी बाइक को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गई और हाईवे किनारे लगी लोहे की सुरक्षा रेलिंग से टकराकर रुकी. इस दौरान बाइक का पेट्रोल टैंक फट गया और घसीटने से उठी चिंगारी से बस में आग लग गई.

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. जानकारी के अनुसार दोनों चचेरे भाई रामदेवरा दर्शन करने जा रहे थे.

SHO बलदेव राम ने बताया कि हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस के नीचे फंसी बाइक को बाहर निकलवाया, जो जलकर कबाड़ हो चुकी थी. बस भी पूरी तरह जल चुकी थी. बस को क्रेन की मदद से हाईवे से हटाया गया. हादसे के कारण हाईवे पर करीब 2 घंटे तक जाम लग गया, जिसके कारण दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई.

SHO ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने जानकारी दी कि बस से धुआं उठता देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. समय रहते सभी यात्री बस से बाहर निकल गए. काले धुएं का गुबार उठता देख मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई. हादसे के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया.

उन्होंने बताया कि दोनों शव को सांचौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया गया है. परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है. SHO ने बताया कि हादसे के बाद संदीप के मोबाइल पर दोस्त का कॉल आया. पुलिस ने उसे हादसे में मौत की जानकारी दी. यह सुनकर उसको यकीन ही नहीं हुआ और उसने कहा कि मजाक नहीं... संदीप से बात हो सकती है क्या...

दोबारा हादसे में मौत की बात बताने पर दोस्त ने पूछा कि हादसा कहां हुआ है. पूरी घटना सुनने के बाद उसने बताया कि संदीप अपने चचेरे भाई के साथ रामदेवरा दर्शन के लिए निकला था. SHO ने बताया कि पुलिस ने संदीप के दोस्त से परिजनों का नंबर लेकर उनको कॉल किया और मौत की जानकारी दी, लेकिन उन्हें भी विश्वास नहीं हुआ कि हादसा हुआ है और दोनों की मौत हो गई है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJalore Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.