प्रिंसिपल के मोबाइल से OTP चोरी कर सरकारी वेतन में धोखाधड़ी, सरकारी क्लर्क ने स्कूल में किया बड़ा घोटाला

Rajasthan News: सांचौर में एलडीसी दलाराम देवासी ने प्रधानाचार्य से ओटीपी लेकर अपनी सैलरी 5 गुना बढ़ा दी. उसने 14 महीनों में 19 लाख का गबन किया, जिसका खुलासा जीपीएफ कार्यालय ने अनियमित कटौती पकड़े जाने पर किया.

प्रिंसिपल के मोबाइल से OTP चोरी कर सरकारी वेतन में धोखाधड़ी, सरकारी क्लर्क ने स्कूल में किया बड़ा घोटाला
Image Credit: Sanchor News

Sanchor News: राजस्थान में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. चितलवाना ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डूंगरी में कार्यरत एलडीसी (लोअर डिविजनल क्लर्क) दलाराम देवासी ने पिछले 14 महीनों में अपनी मूल सैलरी से पाँच गुना अधिक वेतन उठाकर करीब 19 लाख रुपये का गबन किया है.

कैसे हुआ करोड़ों का घोटाला?
एलडीसी दलाराम देवासी की मूल सैलरी 22 हजार रुपये थी, लेकिन उसने जुलाई 2024 से अपनी सैलरी बढ़ाकर 1 लाख 6 हजार 700 रुपये कर ली थी. इस पूरे खेल में उसने स्कूल के प्रधानाचार्य की अनभिज्ञता का फायदा उठाया.

Add Zee News as a Preferred Source

OTP का दुरुपयोग: दलाराम के पास स्कूल के सभी ऑनलाइन पोर्टल (जैसे IFMS 3.0 और पे-मैनेजर) के आईडी और पासवर्ड थे. जब वेतन बनाने के लिए प्रधानाचार्य के मोबाइल पर ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) आता था, तो वह क्लास में रहने का फायदा उठाकर उनसे ओटीपी ले लेता था.

वेतन बढ़ाकर बिल पास करना: ओटीपी मिलने के बाद, वह खुद का वेतन बढ़ाकर बिल बनाता और उसे अप्रूव कर देता था, जिससे बैंक खाते में अधिक राशि जमा हो जाती थी. प्रधानाचार्य को इस गड़बड़ी की भनक तक नहीं लगने दी गई.

कैसे पकड़ी गई धोखाधड़ी?
इस धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ जब जीपीएफ (जनरल प्रोविडेंट फंड) कार्यालय ने एलडीसी की जीपीएफ कटौती में अनियमितता देखी. दलाराम की सैलरी के हिसाब से उसकी एसआईपी (SIP) कटौती 1200 रुपये होनी चाहिए थी, लेकिन वह मार्च 2025 से 7 हजार रुपये कटवा रहा था. यह कटौती आमतौर पर केवल आईएएस-आरएएस अधिकारियों या कॉलेज प्रोफेसरों के स्तर पर होती है. जीपीएफ कार्यालय ने जब इसकी जानकारी प्रधानाचार्य को दी, तब यह बड़ा घोटाला सबके सामने आया.

प्रधानाचार्य ने बताया कि वह कई महीनों से वेतन का विवरण मांग रहे थे, लेकिन एलडीसी ने उन्हें नहीं दिया, जिससे यह गड़बड़ी समय पर पकड़ में नहीं आ सकी. यह मामला सरकारी प्रणालियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है, और अब इस पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sanchor news हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Arti Patel

Arti Patel

आरती पटेल(Arti Patel) ज़ी राजस्थान न्यूज़ में Trainee Editor के रूप में कार्यरत हैं और भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से PG Diploma (Hindi Journalism) किया है.अपने करियर की शुरुआत उन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी.1 साल 4 महीने के पत्रकारिता करियर में उन्होंने लोकल, क्राइम, हेल्थ, पॉलिटिकल, वायरल, ट्रैवल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न क्षेत्रों (बीट) पर काम किया है. इससे पहले वह United News of India (UNI), Delhi में इंटर्नशिप कर चुकी हैं और TV7 Bharat में Trainee Social Media Manager के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन लेखन, एडिटिंग (संपादन) और कंटेंट पैकेजिंग उनकी प्रमुख खासियत हैं.