Jalore News: जालोर में सांचौर क्षेत्र के अचलपुर गांव में जलदाय विभाग की ओर से बनाई पानी की टंकी आज तक उपयोग में नहीं आ सकी है. गर्मी के मौसम में लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jalore News: जालोर में सांचौर क्षेत्र के अचलपुर गांव में जलदाय विभाग की ओर से बनाई पानी की टंकी आज तक उपयोग में नहीं आ सकी है. गर्मी के मौसम में लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं. लेकिन विभाग की लापरवाही के चलते यह संसाधन बेकार पड़ा है. जलदाय विभाग की पुरानी लाइन बंद पड़ी है.
वहीं जल जीवन मिशन की जो नई लाइन डाली गई है. उसमें से अचलपुर गांव में कोई कनेक्शन नहीं किया गया हैं और पुरानी पाइपलाइन में जो सप्लाई हो रही थी. वह भी नहीं हो पा रही है, जिसके चलते पेयजल की विकट समस्या बनी हुई है. नई पाइपलाइन से भी अभी तक एक भी कनेक्शन नहीं जोड़ा है.
ऐसे में पेयजल की भारी किल्लत बनी हुई है. ग्रामीणों का कहना है कि आगे गांव में नई पाइपलाइन की सप्लाई शुरू है, लेकिन 3 किलोमीटर दूरी पर स्थित अचलपुर गांव में पेयजल की सप्लाई नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने सरकार और प्रशासन से जल्द समस्या के समाधान की मांग की गई.
बता दें कि भीषण गर्मी में पानी की टंकी से सप्लाई शुरू न होना लोगों के लिए गंभीर समस्या बना हुआ है. ग्रामीणों ने बताया कि पांच साल समय से वे गांव में नियमित जलापूर्ति शुरू कर जीएलआर तक पानी पहुंचाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे.
अचलपुर के एक ग्रामीण ने जी मीडिया की हेल्पलाइन पर अपनी समस्या दर्ज करवाई थी. उसके बाद जी मीडिया की टीम ने मौके पर पहुंची तो हालात चौंकाने वाले थे. क्योंकि नर्मदा नहर गुजरात से राजस्थान में सीलु गांव से प्रवेश करती है. वहां से मात्र 5 किमोमीटर दूर अचलपुर गांव के लोग पानी को लेकर तरस रहे हैं, जहां पशुओं के लिए बनी खेलियो में भामाशाहों की मदद से पानी से पानी डलवा रहे हैं और ग्रामीण महंगे दामों में टैंकर डलवाने को मजबूर हैं.
इधर मामले को लेकर विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की समस्या का समाधान करके सप्लाई शुरू की जाएगी इसके लिए प्रक्रिया जारी है, जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा.