सांचौर में छात्र को किडनैप कर की मारपीट, मांगी 5 लाख रुपये की फिरौती

Jalore News: सांचौर में 12वीं के छात्र के अपहरण और बर्बरता से मारपीट करने फिरौती मांगने का मामला सामने आया. सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ. वायरल पुलिस ने दो युवक मौके से दस्तयाब किया और फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

सांचौर में छात्र को किडनैप कर की मारपीट, मांगी  5 लाख रुपये की फिरौती

Jalore News: राजस्थान के जालौर जिले के सांचौर क्षेत्र में परीक्षा देकर लौट रहे छात्र के अपहरण और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें दो युवकों ने छात्र को सुनसान जगह ले जाकर जान से मारने की धमकी देते हुए 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को मौके से दस्तयाब किया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

साथ ही, आरोपियों ने 5 लाख रुपये की मांग करते हुए धमकी दी कि रकम नहीं मिलने पर उसे जान से मारकर नाड़ी में फेंक देंगे. वहीं, किसी तरह छात्र ने बहाना बनाकर घर जाकर पैसे लाने की बात कही और मौका पाकर परिजनों को पूरी घटना से अवगत कराया. परिजनों ने तत्क्षण पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस हरकत में आई और बताए स्थान पर पहुंचकर दोनों आरोपियों घमलेश और महेन्द्र को मौके से दस्तयाब किया.

मामले में पुलिस में पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ अपहरण, धमकी, मारपीट और फिरौती मांगने जैसी गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. मामले की निगरानी उच्च अधिकारियों के निर्देशन में की जा रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

ये भी पढ़ें-

Trending news