&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jhalawar News: राजस्थान के झालावाड़ में एसीबी कोटा की टीम ने आज दोपहर झालावाड़ मिनी सचिवालय में स्थित उपनिदेशक कार्यालय महिला बाल विकास में दबिश देकर घूसखोर अधिकारी व कार्यालय में कार्यरत अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी को 10 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों ट्रेप किया है.
रिश्वत की यह राशि कार्यालय में अनुबंध पर लगाए गए वाहन के बिल का भुगतान करने की एवज में मांगी गई थी. शिकायत का सत्यापन होने के बाद कोटा शहर एसीबी टीम ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया है.
मामले में जानकारी देते हुए कोटा शहर एसीबी डीएसपी अनीस अहमद ने बताया कि झालावाड़ के उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास सत्यनारायण नावरिया तथा अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी हरिओम रावत को 10 हजार की रिश्वत राशि लेते हुए लेते रंगे हाथों ट्रैप किया गया है.
उन्होंने बताया कि रिश्वत की राशि कार्यालय में लगे वाहन का बिल पास करने की एवज में मांगी जा रही थी. डीएसपी ने बताया कि पीड़ित के द्वारा कोटा शहर एसीबी कार्यालय में रिश्वत मांगे जाने की शिकायत दी गई थी. मामले का सत्यापन होने के बाद इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है.
हालांकि वाहन के बिल का भुगतान कार्रवाई से पूर्व ही हो चुका है, लेकिन वाहन को कार्यालय में अनुबंध पर फिर से लगाने के लिए यह रिश्वत की राशि मांगी जा रही थी. उन्होंने बताया कि फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है, उनसे मिले निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. आरोपियों के बैन खाते और आवास की भी जानकारी ली जाएगी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJhalawar Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!