झालावाड़ के झालरापाटन में गरजा बुलडोजर, ढहाया गया नशा तस्कर भाइयों का ठिकाना

Jhalawar News: राजस्थान में आज झालावाड़ जिले के झालरापाटन शहर में नशा तस्कर आजाद और रईस के मकान के अवैध निर्माण को पुलिस की मौजूदगी में नगरपालिका प्रशासन ने ध्वस्त किया है. कार्यवाही के दौरान डीएसपी हर्षराज सिंह तथा तहसीलदार नरेंद्र मीणा सहित भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा.

झालावाड़ के झालरापाटन में गरजा बुलडोजर, ढहाया गया नशा तस्कर भाइयों का ठिकाना
Image Credit: Jhalawar News

Jhalawar News: झालावाड़ पुलिस द्वारा नशा माफियाओं के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जहां एक और पुलिस इन तस्करों की धरपकड़ कर रही है, तो वही नशा तस्करी कर बनाई गई इनकी अवैध संपत्तियों को भी लगातार डिस्मेंटल करवा रही है.

इसी के तहत आज झालावाड़ जिले के झालरापाटन शहर में नशा तस्कर आजाद और रईस के मकान के अवैध निर्माण को पुलिस की मौजूदगी में नगरपालिका प्रशासन ने ध्वस्त किया है. कार्यवाही के दौरान डीएसपी हर्षराज सिंह तथा तहसीलदार नरेंद्र मीणा सहित भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा.

Add Zee News as a Preferred Source

मामले में जानकारी देते हुए झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बीते दिनों डग थाना पुलिस द्वारा उड़ीसा से ट्रक में तस्करी कर लाया गया 103 किलो मादक पदार्थ गांजा सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. पूछताछ के दौरान उन्होंने मादक पदार्थ गांजा झालरापाटन निवासी रईस और आजाद को सप्लाई करना बताया था. इसके बाद पुलिस ने बड़े नशा माफिया रईस और आजाद को गिरफ्तार किया था.

लंबे समय से नशा तस्करी में लिप्त सगे भाई आजाद और रईस की पुलिस ने झालरापाटन की सड़कों पर तस्दीक परेड भी कराई थी. फिलहाल दोनों आरोपी जेल भेज दिए गए है. झालरापाटन नगरपालिका प्रशासन ने भी अब नशा तस्कर आजाद और रईस के मकान के नियम विरुद्ध निर्माण किए हिस्से को बुलडोजर से ध्वस्त किया है.

पढ़ें झालावाड़ की एक और खबर

Jhalawar News : 37 किलो से ज्यादा अफीम जब्त, बड़े नशे तस्करों पर एक्शन
Jhalawar News : झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ ताबड़तोड़ अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत पुलिस की जिला स्पेशल टीम, झालरापाटन थाना पुलिस और रटलाई थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है.

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक सरकारी शिक्षक सहित कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिनके कब्जे से 37 किलो 100 ग्राम मादक पदार्थ अफीम डोडा चूरा भी बरामद किया गया है. पुलिस ने इस दौरान एक इलेक्ट्रॉनिक तोलकांटा, एक मिक्सर और एक बोलेरो जीप भी जप्त की है.

मामले में जानकारी देते हुए झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि नशा माफियाओं के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है. झालरापाटन थाना पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्रोथ सेंटर तिराहा पर एक संदिग्ध को रोककर तलाशी ली, जिसके पास से 32 किलो 400 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ. जिसे पुलिस ने जब्त कर आरोपी अनिल विश्नोई निवासी जिला जोधपुर को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया और पूछताछ की.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jhalawar Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More