&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Naresh Meena News: झालावाड़ की CJM कोर्ट ने नरेश मीणा और उसके साथियों की जमानत याचिका खारिज कर दी है. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि ये लोग आदतन अपराधी हैं और हाई कोर्ट के आदेशों की अवहेलना की है. इसके अलावा, इन लोगों ने सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी में व्यवधान किया और पुलिस अधिकारियों, चिकित्सकों और अन्य स्टाफ के साथ बदतमीजी की.
कोर्ट ने यह भी कहा कि इनमें हिस्ट्रीशीटर भी शामिल हैं और इन्हें जमानत देने से समाज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा. गौरतलब है कि नरेश मीणा और उसके साथियों को झालावाड़ अस्पताल के बाहर रास्ता रोक धरना देने और बदतमीजी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.
क्या है पूरा मामला?
25 जुलाई 2025 की शाम करीब 5 बजे नरेश मीना अपने समर्थकों के साथ मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन विभाग के सामने पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। इस प्रदर्शन से आपातकालीन वार्ड में मरीजों की आवाजाही, एम्बुलेंस सेवाएं और अन्य चिकित्सा सुविधाएं बाधित हो गईं. इससे गंभीर मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल सका, जिससे अस्पताल परिसर में तनाव बढ़ गया.
अस्पताल स्टाफ और चिकित्सकों ने नरेश मीणा से शांति बनाए रखने और साइलेंस जोन का सम्मान करने का अनुरोध किया, लेकिन स्थिति और बिगड़ गई. इसके बाद पुलिस ने नरेश मीना सहित उनके समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!