झालावाड़ में किसान आंदोलन और महापड़ाव हुआ समाप्त, संभागीय आयुक्त के...

Jhalawar news: झालावाड़ जिला मुख्यालय पर भारतीय किसान संघ द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कल सोमवार 8 सितंबर से जारी महापड़ाव आज दूसरे दिन मंगलवार देर शाम को समाप्त हो गया.

झालावाड़ में किसान आंदोलन और महापड़ाव हुआ समाप्त, संभागीय आयुक्त के...
Image Credit: Jhalawar news

Jhalawar news: राजस्थान के झालावाड़ जिला मुख्यालय पर भारतीय किसान संघ द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कल सोमवार 8 सितंबर से जारी महापड़ाव आज दूसरे दिन मंगलवार देर शाम को समाप्त हो गया. आंदोलन खत्म करने से पहले भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों की संभागीय आयुक्त पियूष सांवरिया की मौजूदगी में प्रशासनिक अधिकारियों से लंबी वार्ता हुई.

करीब 2 घंटे चली वार्ता में किसान संघ के डेलिगेशन को मुख्यमंत्री के साथ वार्ता हेतु सक्षम स्तर पर अनुमति ली गई, जिसके तहत आगामी 13-14 सितंबर को भारतीय किसान संघ का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री भजनलाल से अपनी मांगों को लेकर मुलाकात करेगा. इसे लेकर संभागीय आयुक्त पियो सांवरिया ने एक लिखित पत्र भी किसान प्रतिनिधियों को सौंप दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

किसान प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच चली लंबी वार्ता में बनी सहमति के बाद संभागीय आयुक्त पीयूष सांमरिया, जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार तथा एडीएम अभिषेक चारण मिनी सचिवालय परिसर में चल रहे किसानों के धरना स्थल पर पहुंचे.

भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष साईरेड्डी को सीएम से मुलाकात हेतु लिया गया लिखित अनुमति पत्र सौंपा. जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने इस अनुमति पत्र को पढ़कर धरना स्थल पर मौजूद किसानों को भी सुनाया. इसके बाद किसानों ने जयकारों के साथ अपना आंदोलन फिलहाल समाप्त कर दिया.

भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर ने बताया कि संभागीय आयुक्त द्वारा मुख्यमंत्री से मुलाकात व वार्ता हेतु लिखित पत्र दिया गया है. ऐसे में मांगों को पूरा करवाना ही भारतीय किसान संघ का मकसद है. अब प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से बात करेगा यदि मांगे पूरी हो जाती है तो ठीक अन्यथा उसके ही बाद आगे की रणनीति बनेगी. किसान अपना हक लेकर रहेगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJhalawar Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More