झालावाड़ में जल्द ही शुरू होगा फ्लाइंग ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट, रन वे पर 7 ट्रेनिंग विमानों को देख उमड़े ग्रामीण

Jhalawar News: राजस्थान में झालावाड़ जिले के कोलाना एयरपोर्ट पर जल्द ही प्रशिक्षु स्टूडेंट्स विमान उड़ाने हुए नजर आयेगे. सरकार ने मुंबई की मेल स्टार कंपनी के MOU कर लिया है.  ऐसे में कंपनी द्वारा झालावाड़ में फ्लाइंग ट्रेनिंग आर्गेनाइजेशनशुरू करने की तैयारी की जा रही है.

झालावाड़ में जल्द ही शुरू होगा फ्लाइंग ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट, रन वे पर 7 ट्रेनिंग विमानों को देख उमड़े ग्रामीण
Image Credit: jhalawar

Jhalawar News: जिले के कोलाना एयरपोर्ट पर जल्द ही प्रशिक्षु स्टूडेंट्स विमान उड़ाने हुए नजर आयेगे. सरकार ने मुंबई की मेल स्टार कंपनी के MOU कर लिया है. ऐसे में कंपनी द्वारा झालावाड़ में फ्लाइंग ट्रेनिंग आर्गेनाइजेशनशुरू करने की तैयारी की जा रही है.

पीडब्ल्यूडी के एसई मुकेश मीणा ने बताया कि इसके लिए मुंबई की मेल स्टार कंपनी के प्रतिनिधि जल्द ही झालावाड़ आएंगे. वे यहां पर कक्षाओं के संचालन की पूरी व्यवस्था करेंगे. पहले बैच में 80 स्टूडेंट्स को विमान उड़ाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source

शेड्यूल तय नहीं हो पाया

कोलाना एयरपोर्ट विमान की उड़ान के लिए पूरी तरह से तैयार है. हालांकि अभी नागरिक उड्डययन विभाग की ओर से यहां से विमान उड़ाने का शेड्यूल तय नहीं हो पाया है, लेकिन इससे पहले यहां पर फ्लाइंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की तैयारियां शुरू हो गई हैं.

बेहतरीन पायलट तैयार होंगे

गौरतलब है कि कोलाना एयरपोर्ट पर 3 हजार मीटर का रन-वे है. इसी पर कुछ ही दिनों में एफटीओ के विमान उड़ान भरते दिखाई देंगे. यहां पर बेहतरीन पायलट तैयार होंगे. अभी इन पायलट को छोटे विमान उड़ाना सिखाया जाएगा.


इधर झालावाड़ के कोलाना हवाईपोर्ट पर आज नीमच के फ्लाइंग ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट के भी 7 ट्रेनिंग विमान पहुंचे, जहां ट्रेनर्स द्वारा नव प्रशिक्षु पायलट्स को पूरे दिन विमान उड़ाने की ट्रेनिंग दी गई. झालावाड़ के कोलाना एयरपोर्ट पर एक साथ उतरे 7 विमान आसपास के ग्रामीणों के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहे.


पढ़ें झालावाड़ की एक और खबर
झालावाड़ के झालरापाटन में गरजा बुलडोजर, ढहाया गया नशा तस्कर भाइयों का ठिकाना
Jhalawar News: झालावाड़ पुलिस द्वारा नशा माफियाओं के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जहां एक और पुलिस इन तस्करों की धरपकड़ कर रही है, तो वही नशा तस्करी कर बनाई गई इनकी अवैध संपत्तियों को भी लगातार डिस्मेंटल करवा रही है.

इसी के तहत आज झालावाड़ जिले के झालरापाटन शहर में नशा तस्कर आजाद और रईस के मकान के अवैध निर्माण को पुलिस की मौजूदगी में नगरपालिका प्रशासन ने ध्वस्त किया है. कार्यवाही के दौरान डीएसपी हर्षराज सिंह तथा तहसीलदार नरेंद्र मीणा सहित भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा.

मामले में जानकारी देते हुए झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बीते दिनों डग थाना पुलिस द्वारा उड़ीसा से ट्रक में तस्करी कर लाया गया 103 किलो मादक पदार्थ गांजा सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. पूछताछ के दौरान उन्होंने मादक पदार्थ गांजा झालरापाटन निवासी रईस और आजाद को सप्लाई करना बताया था. इसके बाद पुलिस ने बड़े नशा माफिया रईस और आजाद को गिरफ्तार किया था.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jhalawar Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More