Rajasthan News: झालावाड़ जिले के पिड़ावा में गत दिनों हुई गिरिराज सेन आत्महत्या मामले में सेन समाज ने आरोपियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही करने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा है.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jhalawar News: झालावाड़ जिले के पिड़ावा में गत दिनों हुई गिरिराज सेन आत्महत्या मामले में सेन समाज ने आरोपियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही करने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा है.
पत्नी के नाजायज संबंध से था परेशान
सकल क्षेत्रीय सेन समाज द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया है कि गत 10 जून को गिरिराज सेन ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी. गिरिराज की पत्नी के उसके प्रेमी के साथ नाजायज संबंध होना आत्महत्या का कारण बताया जा रहा है. सेन समाज ने निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. सेन समाज में चेतावनी देते हुए बताया है कि अगर 5 दिनों के अंदर निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो सेन समाज धरना प्रदर्शन करेगा. जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे.
किसान द्वारा कब्जा कर बंद किए सरकारी रास्ते को प्रशासन ने खुलवाया
वहीं झालावाड़ में ही एक दूसरे मामले में तहसीलदार अजहर बेग ने जानकारी देते हुए बताया है कि राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे रास्ता खोलो अभियान के तहत उन्हेल गांव में बन्द रास्ता खुलवाया गया है. उन्होंने बताया कि गांव के एक सरकारी रास्ते पर ग्रामीण बने सिंह द्वारा पत्थर डालकर व तार खंबे लगाकर रास्ते को बाधित कर दिया था. जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी आ रही थी. इस बात की शिकायत ग्रामीणों द्वारा की गई थी. जिसके बाद कार्रवाई करते हुए आज मौके पर पहुंचकर बंद रास्ते को खुलवाया है. साथ ही मौके पर रास्ता बंद करने वाले ग्रामीण को भविष्य में रास्ता नहीं रोकने के लिए पाबंद किया है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!